{"_id":"f23a567518f814b96a5419695e61ea8d","slug":"police-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के आरोप में दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के आरोप में दरोगा लाइन हाजिर
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 01 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जहानाबाद में तैनात दरोगा विश्राम वर्दी में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कस्बे में स्थित एक शराब की दुकान पर पहुंचा और वहां खूब शराब पी। नशा अधिक चढ़ने पर दरोगा दुकान के अंदर ही कुर्सी पर बैठे-बैठे सो गया। वहीं एक व्यक्ति ने दरोगा जी की फोटो खींच ली, लेकिन दरोगा जी को भनक तक नहीं हुई। सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस किसी तरह दरोगा को थाने लाई और उनके आवास पर पहुंचाया। उस व्यक्ति ने एसपी को फोटो समेत दरोगा की करतूतों की शिकायत भी भेज दी। इसे गंभीरता से लेकर एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी जेके शाही ने बताया कि मामले की जांच सीओ जहानाबाद से कराई जा रही है।
विज्ञापन