फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police detained suspected bike riders and interrogated them.

Pilibhit News: संदिग्ध बाइक सवारों को हिरासत में लेकर पुलिस ने की पूछताछ

Sat, 20 Jan 2024 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Police detained suspected bike riders and interrogated them.
पीलीभीत। सरेराह महिला कर्मचारी से लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में सुनगढ़ी पुलिस दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

बुधवार की रात शहर के मोहल्ला होली चौराहे की रहने वाली नीतू सिंह काम के बाद रात लगभग आठ बजे घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान चावला चौराहे के निकट पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ पर टंगा पर्स लूट लिया। महिला ने शोर शराबा करते हुए आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन बाइक से होने के कारण आरोपी युवक घटना को अंजाम देने के बाद गैस चौराहे की तरफ भाग गए।

पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस के अलावा एसओजी टीम को भी लगाया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार दो संदिग्ध बाइक सवारों को हिरासत में लेेकर पूछताछ की। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed