{"_id":"69adbd0399b33fd2020b0bd8","slug":"police-arrested-three-drug-smugglers-recovered-three-and-a-half-kilograms-of-marijuana-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-155062-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस ने मादक पदार्थ के तीन तस्कर दबोचे, साढ़े तीन किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस ने मादक पदार्थ के तीन तस्कर दबोचे, साढ़े तीन किलो गांजा बरामद
Sun, 08 Mar 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
अमरिया। मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान घेराबंदी कर तीन तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े तीन किलो गांजा बरामद हुआ।
सीओ सदर नताशा गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार को देर शाम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम धुंधरी से ईंट भट्ठे की ओर जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों के पास तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव हाजीपुर के मोहम्मद हसनैन, गांव कैंचूटांडा के मोहम्मद शाकिर और मोहम्मद फैसल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाशी लेने पर हसनैन के पास से एक किलो 170 ग्राम, शाकिर से एक किलो 770 ग्राम तथा फैसल से 520 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजे का सेवन करते हैं। साथ ही इसे बेचकर परिवार के खर्च पूरे करते हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
-- -- -- -- -