फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PNG connection facility will be available in 14 colonies

Pilibhit News: 14 कॉलोनियों में पीएनजी कनेक्शन की मिलेगी सुविधा

Wed, 03 Jun 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
PNG connection facility will be available in 14 colonies
पीलीभीत। शहर की 14 कॉलोनियों में पीएनजी कनेक्शन की सुविधा शुरू हो गई है। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) ने कनेक्शन सुविधा उपलब्ध कराई है। उपभोक्ता अब पीएनजी कनेक्शन ले सकते हैं। वहीं, जिन व्यक्तियों के पास पीएनजी कनेक्शन के साथ घरेलू एलपीजी कनेक्शन भी हैं। वे घरेलू एलपीजी कनेक्शन बनाए नहीं रख सकते हैं। न ही किसी सरकारी तेल कंपनी या उसके वितरक से घरेलू एलपीजी सिलिंडर की रिफिल प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे व्यक्तियों को घरेलू एलपीजी कनेक्शन समर्पित (सरेंडर) करना होगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया है कि चार मई को जारी हुए संशोधित आदेश के अनुसार, जब अधिकृत संस्था किसी परिवार को घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस उपभोक्ता बनने की सूचना जारी करती है तो उस सूचना की तिथि से तीन माह बाद संबंधित पते पर एलपीजी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क विकसित करने वाली अधिकृत संस्था से मिली जानकारी के अनुसार शहर पीलीभीत में 14 कॉलोनियों में वसुंधरा कॉलोनी, राम वाटिका कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, बल्लभनगर कॉलोनी, राजाबाग कॉलोनी, कृष्ण लोक कॉलोनी, सुरभि कॉलोनी, अवधनगर कॉलोनी, निरंजन कुंज कॉलोनी, अयोध्यापुरम कॉलोनी, तिरुपति गोल्डन पार्क कॉलोनी, संजय रॉयल पार्क, नई बस्ती एवं पकडिया नौगवां में पीएनजी नेटवर्क का कमीशनिंग कार्य पूरा हो चुका है। घरेलू पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया कि काॅलोनियों के घरेलू एलपीजी उपभोक्ता एलपीजी आपूर्ति बाधित होने एवं असुविधा से बचने के लिए यथाशीघ्र घरेलू पीएनजी उपभोक्ता बनने को आवेदन करें। जिन उपभोक्ताओं के पास पहले से पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध है। वह तत्काल अपना एलपीजी कनेक्शन समर्पित कर दें। इसके लिए वे mypnp.in वेबसाइट पर जाकर या अपने एलपीजी वितरक से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed