{"_id":"5ef4f5b78ebc3e42b82f382c","slug":"plantation-pilibhit-news-bly4105678136","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर हाईवे के समीप दो हेक्टेयर जमीन पर रोपे जाएंगे एक हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर हाईवे के समीप दो हेक्टेयर जमीन पर रोपे जाएंगे एक हजार पौधे
विज्ञापन
पीलभीत। वृहद पौधरोपण अभियान के तहत टनकपुर हाइवे के समीप खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों के मुताबिक, यहां करीब दो हेक्टेयर जमीन पर करीब एक हजार पौधे रोपे जाएंगे।
शासन के निर्देश पर अगले माह वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसको लेकर लगभग सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। वहीं पंचायत विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया जाना है। इसे लेकर मनरेगा से गड्ढे खुदवाने का काम भी शुरू किया जा चुका है। इधर, डीएम वैभव श्रीवास्तव ने टनकपुर हाइवे के समीप खाली पड़ी जमीन पर भी पौधरोपण कराने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने जमीन पर उगी झाड़ी को भी साफ कराने को कहा। जमीन की साफ सफाई पंचायत सफाई कर्मियों से कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, ईओ निशा मिश्रा मौजूद रहीं। गत वर्ष इस जमीन पर ग्रीन बेल्ट को नष्ट कर ध्यान योग केंद्र बनवाया गया था। उसे बाद में प्रशासन ने हटवा दिया था।