{"_id":"62e6deb1d737b7679409236d","slug":"pillars-on-the-middle-road-pilibhit-news-bly4931181198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क पर लगे हैं बिजली लाइन के खंभे, ट्रांसफार्मर पर नहीं है बेरिकेडिंग, खुले पड़े हैं केबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क पर लगे हैं बिजली लाइन के खंभे, ट्रांसफार्मर पर नहीं है बेरिकेडिंग, खुले पड़े हैं केबल
विज्ञापन
महिला थाने के पास रोड पर झुका बिजली का पोल। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर में बिजली लाइन का एक खंभा बीच सड़क पर है। दो खंभे टूटे हैं और उन्हीं के ऊपर से बिजली लाइन गुजर रही है। विद्युत सुरक्षा के नियमों का पालन के लिए आएदिन संगोष्ठी करने वाला बिजली महकमा इस बारे में सचेत नहीं है। सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर लगे हैं। ट्रांसफार्मर के चारों ओर की बैरिकेडिंग टूटी हुई है। केबिल जमीन पर पड़ी हैं। बारिश के दौरान करंट लगने का खतरा है।
शहर के लाल रोड पर जगह-जगह बिजली लाइनों के तार झूल रहे हैं। तारों का मकड़जाल दिखाई देता है। सेवायोजन कार्यालय के पास आईटीआई की बाउंड्री से खंभा टिका हुआ है। खंभा जो कई महीनों पहले टूट चुका है लेकिन इसे बदला नहीं गया। जिले के महिला थाने के पास भी एक खंभा महीनों से टूटा हुआ है। बिजली लाइनों के तारों के सहारे टिका है। लाल रोड पर बिजली लाइन का खंभा बीच सड़क पर लगा है।
अगर रात में स्ट्रीट लाइट न हो तो हादसा हो सकता है। इन समस्याओं पर बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है आने वाले समय में केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत काम कराए जाएंगे। खंभे को बदलने का कार्य होगा। लाल रोड पर ट्रांसफार्मर के केबिल जमीन को छू रहे हैं। ट्रांसफार्मर के चारों ओर कोई ऐसी बैरिकेडिंग नहीं है, जिससे हादसे रुक सकें। ट्रांसफार्मर के ठीक बगल में कूड़े का डिब्बा रखा है।

लाल रोड पर बीच में लगा खंबा। संवाद- फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन