फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit Women's Hospital tops in Kangaroo Mother Care

कंगारू मदर केयर में पीलीभीत महिला अस्पताल अव्वल

Sat, 19 Feb 2022 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit Women's Hospital tops in Kangaroo Mother Care
पीलीभीत। इको फ्रेंडली सर्वे में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल करने वाले जिला महिला अस्पताल के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। प्री मिच्योर बच्चों की देखरेख के लिए बनी कंगारू मदर केयर की रैंकिंग में भी जिला महिला अस्पताल को पहला स्थान मिला है। मैनपुरी दूसरे और बदायूं तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल को पिछले साल कायाकल्प में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान मिला था। इस बार कायाकल्प में तो चूक गए लेकिन ईको फ्रेंडली में जिला महिला अस्पताल अव्वल रहा। अब कंगारू मदर केयर जहां समय से पहले जन्मे बच्चे या जिनका वजन ढाई किलो से कम हो उनकी देखभाल की जाती है। प्रदेश स्तर पर पहली बार रैंकिंग व्यवस्था शुरू की गई है। जिला महिला अस्पताल ने पांच मानकों के लिए निर्धारित 100 अंकों में से 96 अंक हासिल किए हैं। नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ नूरुल कमर ने बताया कि प्रदेश में पीलीभीत महिला अस्पताल ने 96 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। द्वितीय आने वाले मैनपुरी को 61 और तीसरे नंबर पर आने वाले बदायूं को 51 अंक मिले हैं। अपने महिला अस्पताल की बड़ी उपलब्धि है। सीएमएस अनीता चौरसिया ने बताया कि अपने अस्पताल में शिशुओं की देखभाल के लिए बने कंगारू मदर केयर ने बेहतर प्रदर्शन किया है। अब हम सुविधाओं को और बेहतर बनाने में प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed