{"_id":"62852ba53c08fc0cae05e453","slug":"pilibhit-varun-gandhi-supported-the-old-pension-said-this-demand-is-related-to-humanity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: वरुण गांधी ने पुरानी पेंशन का किया समर्थन, बोले- मानवीयता से जुड़ी है यह मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: वरुण गांधी ने पुरानी पेंशन का किया समर्थन, बोले- मानवीयता से जुड़ी है यह मांग
Wed, 18 May 2022 10:56 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 18 May 2022 10:56 PM IST
सार
सांसद ने कहा है कि देश के 76 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी वृद्धावस्था में आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने वाली पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए आंदोलन की राह पर हैं। वह इस मांग को न्यायपूर्ण एवं मानवीय मांग मानते हैं।
विज्ञापन
वरुण गांधी
विस्तार
सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार के कामकाज को सवालों के घेरे में लेते रहे हैं। अब उन्होंने पुरानी पेंशन की मांग को जायज ठहराया है। इस मांग को मानवीयता से जुड़ा हुआ बताया है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा है कि देश के 76 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी वृद्धावस्था में आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने वाली पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए आंदोलन की राह पर हैं। वह इस मांग को न्यायपूर्ण एवं मानवीय मांग मानते हैं।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन को लेकर सांसद ने बुधवार को दोपहर ट्वीट किया है। इसके बाद आंदोलित कर्मचारी संगठन और कर्मचारी री-ट्वीट कर रहे हैं। सांसद ने इससे पहले निजीकरण के सवाल पर कई बार अपनी ही सरकार को सवालों से घेरा है। उन्होंने रिक्त पड़े सरकारी पदों पर भर्ती न किए जाने का मुद्दा भी उठाया है।
विज्ञापन