फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit Tiger Reserve This place has become a new viewpoint for tigers

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: यह जगह बनी बाघों का नया 'व्यू प्वाइंट', नजारे देख सैलानी होते हैं रोमांचित

Sat, 06 Dec 2025 10:51 AM IST
मुकेश कुमार फखरूल इस्लाम, संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
फखरूल इस्लाम, संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Dec 2025 10:51 AM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों के दीदार सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। उत्तराखंड की ओर से आने वाली शारदा मुख्य नहर के किनारे बाघों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। यह जगह ‘टाइगर साइटिंग' के लिए नया हॉटस्पॉट’ बन गया है। 

विज्ञापन
Pilibhit Tiger Reserve This place has become a new viewpoint for tigers
शारदा नहर में चहलकदमी करता बाघ - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र शुरू होते ही जंगल की रौनक परवान चढ़ गई है। हरियाली के बीच बाघों की चहलकदमी और शावकों संग टहलती बाघिन का नजारा सैलानियों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं। इस सीजन में शारदा मुख्य नहर वो खास जगह बन गई है जहां बाघों का दीदार अब आम हो चला है। आए दिन वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। विभाग की ओर सैलानियों की सुविधाओं के साथ ही नियमों का पालन कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में एक नवंबर से पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से ही सैलानियों की आवाजाही है। सात माह तक चलने वाले पर्यटन सत्र की शुरुआत से अबतक करीब चार हजार देशी और 70 से अधिक विदेशी पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले चुके हैं। चूका बीच की प्राकृतिक खूबसूरती, चारों ओर फैली शांति और हरियाली के बीच वन्यजीवों की अद्भुत दुनिया इन दिनों सैलानियों को खासा लुभा रही है। इन सबके बीच सबसे बड़ा आकर्षण बना है उत्तराखंड की ओर से आने वाली शारदा मुख्य नहर। हाल के दिनों में यहां बाघों की लगातार मौजूदगी ने इसे ‘टाइगर साइटिंग हॉटस्पॉट’ बना दिया है। 
विज्ञापन


वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी 
नहर के किनारे और उसके भीतर चहलकदमी करते बाघों के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पर्यटकों का कहना है कि बाघों को इतनी नजदीक और सहजता से घूमते देखना एक रोमांचकारी अनुभव होता है। वन विभाग की टीम भी लगातार मॉनिटरिंग में जुटी है। उनका कहना है कि नहर क्षेत्र बाघों के प्राकृतिक आवागमन का हिस्सा है, इसलिए यहां उनकी मौजूदगी सामान्य है, लेकिन इस बार शावकों के साथ टहलती बाघिन ने आकर्षण को कई गुना बढ़ा दिया है। कभी मुख्य मार्ग पर तो कभी जंगल के कच्चे रास्तों पर बाघिन और उसके शावक निडर होकर घूमते दिखाई दे जाते हैं। कई बार तो सफारी वाहन कुछ दूरी पर रुककर सैलानियों को यह दुर्लभ दृश्य शांत स्वर में निहारने का मौका देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शावकों की चहलकदमी पीटीआर के लिए सकारात्मक संकेत
वन्यजीव प्रेमियों के अनुसार, बाघिन का शावकों संग लगातार नजर आना पीटीआर में बढ़ते बाघ परिवार और सुरक्षित आवास का सकारात्मक संकेत है। सैलानी भी इस रोमांचक अनुभव को मोबाइल कैमरे में कैद कर यादगार बना रहे हैं। जैसे-जैसे सर्द मौसम और कोहरा बढ़ेगा, वन्यजीवों की गतिविधियां और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। रेंजर सहेंद्र यादव का मानना है कि सैलानियों की सुविधाओं के साथ नियमों का भी पालन कराने पर जोर दिया जा रहा है।

अबतक पहुंचे 70 से अधिक विदेशी सैलानी
पीटीआर के पर्यटन सत्र का आगाज होने के बाद से सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विभागीय आकड़ों की मानें तो अबतक चार हजार से अधिक भारतवासी और 70 से अधिक विदेशी सैलानी पर्यटन स्थल का भ्रमण करने आ चुके हैं। बाघों के अधिक दीदार सैलानियों की बढ़ती संख्या की अहम वजह मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed