फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit tiger reserve

चूका बीच के बाद सैलानियों की दूसरी पसंद बनेगा महोफ

Wed, 04 Nov 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit tiger reserve
टाइगर रिजर्व का महोफ रेंज परिसर सैलानियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में आने वाले सैलानियों को अभी तक चूका बीच ही भाता था, मगर आने वाले दिनों में महोफ की खूबसूरती भी सैलानियों को खासा आकर्षित करेगी। वन अफसरों ने महोफ को भी प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर मंथन शुरू कर दिया है। इधर पर्यटन सत्र के दूसरे दिन भी चूका बीच सैलानियों से गुलजार रहा।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व का इको टूरिज्म स्पॉट चूका बीच देश ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानियों के लिए हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। वजह यह है कि चूका बीच जंगल की हरी भरी वादियों के बीच स्थापित किया गया है, इससे सटे क्षेत्र में शारदा सागर जलाशय भी है। पर्यटकों के ठहरने के लिए यहां ट्री हट, वॉटर हट, बैंबू हट समेत अन्य हटों की व्यवस्था भी है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने चूका बीच के अलावा अन्य स्थानों को भी विकसित करने की कवायद शुरू की थी। इसके तहत महोफ रेंज परिसर का चयन करते हुए यहां प्रकृति शिक्षण केंद्र और सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सैलानियों के बैठने के लिए बैंचों की भी व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए भी पार्क बनाने की तैयारी चल रही है। अब पीटीआर प्रशासन महोफ को और अधिक विकसित करने पर विचार कर रहा है। महोफ उन सैलानियों के सबसे उपयुक्त है जो जंगल में नहीं जाना चाहते। शहर से इसकी दूरी भी बेहद कम है। विकसित होने पर चूका बीच के बाद महोफ सैलानियों की दूसरी पसंद बनेगा। इस संबंध में टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि महोफ को भी विकसित किया जा रहा है। भविष्य में यहां पर्यटकों के लिए और क्या बेहतर किया जा सकता है, इस पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सैलानियों को सप्ताह में दो दिन मिलेगी मुफ्त बस सेवा
पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सैलानियों के लिए शिक्षण संस्थानों के सहयोग से निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराएगा। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि यह बस सेवा प्रत्येक सप्ताह में शनिवार और रविवार को सुबह 10 बजे चूका के लिए प्रस्थान करेगी। निशुल्क बस सेवा पूरनपुर समेत सभी पांच बुकिंग सेंटरों पर उपलब्ध रहेगी। डीएम ने निशुल्क बस सेवा का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सैलानियों से गुलजार रहा चूका बीच
पर्यटन सत्र के पहले दिन ही 1250 सैलानियों ने टाइगर रिजर्व समेत चूका बीच की सैर की थी। इसमें स्कूली बच्चे भी शामिल थे। इधर पर्यटन सत्र के दूसरे दिन भी चूका बीच सैलानियों से गुलजार रहा। चूका बीच पहुंचे सैलानियों ने मोटरबोट का भी आनंद लिया। जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवों की तस्वीरें कैमरे में कैद कीं। पीटीआर के मुताबिक दूसरे दिन सोमवार को 13 जिप्सी और दो सफारी वाहनों से सैलानियों ने जंगल में सैर की।
पीसीसीएफ भी चूका पहुंचे
प्रधान मुख्य वन संरक्षक राजीव गर्ग अपने परिवार के साथ रविवार देर शाम ही मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंच गए थे। हालांकि यह उनका निजी कार्यक्रम है। रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने परिवार के साथ चूका बीच का भ्रमण किया।

डीएम ने सोवेनियर शॉप और बुकिंग काउंटर का किया शुभारंभ
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने सोमवार को टिकट वितरण काउंटर, सोवेनियर शॉप और निशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया। मंडी गेट स्थित टिकट बुकिंग सेंटर के शुभारंभ के बाद उन्होंने काउंटर को असम चौराहा चौकी स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। कहा कि असम चौराहे पर बुकिंग काउंटर होने से सभी रूटों से आने वाले सैलानी को सुविधा मिलेेगी। डीएम ने नेहरू पार्क स्थित सोवेनियर शॉप का शुभारंभ किया। डीएम ने शॉप पर उपलब्ध सामग्री को देखा और टाइगर रिजर्व से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यहां सैलानी टाइगर रिजर्व से संबंधित टोपी, टी-शर्ट, दस्ताने सहित टाइगर, हिरन, भालू व अन्य वन्यजीव के आइकन मिल सकेंगे। इससे पूर्व उन्होंने असम चौराहे का निरीक्षण कर चौराहे के चारों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। इस मौके डीडी नवीन खंडेलवाल, एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, एआरटीओ अमिताभ राय, सीओ सिटी, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed