फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit tiger kills young man body found in forest

Pilibhit News: न्यूरिया में बाघ ने युवक का किया शिकार, शव की हालत देख कांप गई लोगों की रूह

Mon, 09 Jan 2023 01:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 09 Jan 2023 01:54 PM IST
सार

सोमवार सुबह जब लोग खेतों पर पहुंचे तब उन्होंने गोकुल का क्षत विक्षत शव देखा। इससे गांव में खलबली मच गई। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई।

विज्ञापन
Pilibhit tiger kills young man body found in forest
बाघ ने युवक को मारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जनपद के न्यूरिया क्षेत्र के गांव टांडा बिजैंसी में बाघ ने एक युवक को मार डाला। जंगल की सीमा के पास स्थित गन्ने के खेत से सोमवार सुबह एक युवक का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। युवक की पहचान गांव निवासी गोकुल मल्लिक (32 ) पुत्र कृष्णा मल्लिक के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का कार्य करता था। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में बाघ की दहशत फैल गई।

विज्ञापन


 गोकुल मल्लिक रविवार शाम क्षेत्र में ही राजमिस्त्री का काम करके शाम करीब साढ़े छह बजे घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि तभी बाघ ने गांव निवासी भानू प्रताप सिंह के फार्म हाउस के निकट गोकुल पर हमला कर उसे खींच कर पास के ही गन्ने के खेत में ले गया। रात भर उसे खाया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जब लोग खेतों पर पहुंचे तब उन्होंने गोकुल का क्षत विक्षत शव देखा। इससे गांव में खलबली मच गई। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। कुछ देर बाद टीम मौके पर पहुंची। खेत में गोकुल के शरीर के अंग अलग-अलग पड़े हुए पाए गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आस-पास गन्ने के खेत में बाघ के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed