{"_id":"62906746c03a1e7bba0ba589","slug":"pilibhit-three-women-mowed-down-by-dumper-two-died-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: सुबह टहलने निकली तीन महिलाओं को पीलीभीत जिले में डंपर ने रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: सुबह टहलने निकली तीन महिलाओं को पीलीभीत जिले में डंपर ने रौंदा, दो की मौत
Fri, 27 May 2022 11:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 27 May 2022 11:26 AM IST
सार
सोमवती गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है पुलिस ने सब सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। तहरीर न मिल पाने के कारण अभी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर गांव परसिया में सुभाष चंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल के पास शुक्रवार को तड़के टहलने निकली तीन महिलाओं को डंपर ने रौंद दिया।
विज्ञापन
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी 42 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी धर्म पाल गंगवार, 43 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी दीनानाथ गंगवार 44 वर्षीय सोमवती भारती पत्नी मंगलेश भारती को पीलीभीत की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। इसमें निर्मला देवी और मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सोमवती गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है पुलिस ने सब सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। तहरीर न मिल पाने के कारण अभी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पाई है। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया था।
विज्ञापन