फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit Roadways Bus Station will be renovated with 36 lakhs

Pilibhit News: 36 लाख से होगा पीलीभीत रोडवेज बस अड्डे का कायाकल्प

Tue, 05 Nov 2024 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit Roadways Bus Station will be renovated with 36 lakhs
पीलीभीत। पीलीभीत रोडवेज बस अड्डे और वर्कशॉप के जीर्णोद्धार के लिए शासन ने 36 लाख रुपये जारी किए हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से टेंडर भी निकाला गया है। जल्द ही पीलीभीत रोडवेज बस स्टैंड पर बस स्टेशन और डिपो कार्यशाला में विशेष मरम्मत कार्य आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

सितंबर माह में पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने जिला मुख्यालय पर स्थित रोडवेज बस स्टेशन के जर्जर भवन और यात्रियों की सुविधाओं के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने परिवहन मंत्री को पत्र देकर बताया कि पीलीभीत नगर पालिका के अंतर्गत बने परिवहन निगम के बस स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 110 बसों का संचालन दिल्ली, लखनऊ उत्तराखंड के लिए होता है। मगर बस स्टैंड के जर्जर भवन की वजह से यात्रियों और संबंधित अधिकारियों को बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं है। यात्रियों को बैठने के लिए मात्र दो सीमेंट की बेंच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के इस स्टेशन पर यात्रियों के लिए वेटिंग हॉल, शौचालय, पंखे, पानी आदि की सुविधा होना अत्यंत आवश्यक है। बरसात के समय जलभराव रहता होता है। पालिकाध्यक्ष के अनुरोध के बाद परिवहन मंत्री ने प्रबंध निदेशक को पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
पालिकाध्यक्ष के उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों से संपर्क में रहने के बाद बिल्डिंग डिविजन के अधिशासी अभियंता (पश्चिम) ने लगभग 36 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है।

पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया की पिछले दिनों यात्रियों की सुविधाओं के लिए नगर पालिका की ओर से रोडवेज बस स्टैंड पर शुद्ध पेयजल के लिए आरओ वाटर प्लांट लगवाया गया है। अब परिवहन मंत्री के निर्देश पर जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed