फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit Municipality President Dr. Aastha will participate in the meeting of 40 countries in Jaipur

UP News: 40 देशों की बैठक में प्रतिभाग करेंगी पीलीभीत पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था, जयपुर में होगा आयोजन

Sat, 01 Mar 2025 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 05:37 PM IST
सार

जापान के पर्यावरण मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र के क्षेत्रीय विकास केंद्र की साझेदारी से जयपुर में तीन से पांच मार्च तक होगी। इसमें 40 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में पीलीभीत पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल भी प्रतिभाग करेंगी। 

विज्ञापन
Pilibhit Municipality President Dr. Aastha will participate in the meeting of 40 countries in Jaipur
पीलीभीत पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में तीन से पांच मार्च तक होने वाली 40 देशों के प्रतिनिधियों की बैठक में पीलीभीत नगर पालिका की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल भी प्रतिभाग करेंगी। यह बैठक जापान सरकार के पर्यावरण मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र के क्षेत्रीय विकास केंद्र के साथ राजस्थान सरकार के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसमें एशिया-प्रशांत महाद्वीप देशों के उच्च स्तरीय सरकारी प्रतिनिधियों, शहर के महापौर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थान सहित 200 लोग प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन


बैठक की मेजबानी भारत कर रहा है। यह बैठक तीन से पांच मार्च तक इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) जयपुर राजस्थान में हो रही है। बैठक का आयोजन एमओएचयूए द्वारा पर्यावरण मंत्रालय, जापान सरकार, एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए आर्थिक और सामाजिक आयोग (यूएन ईएससीएपी) और संयुक्त राष्ट्र के क्षेत्रीय विकास केंद्र (यूएनसीआरडी) के साथ मिलकर राजस्थान सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की ओर से किया गया नामित 
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि उन्हें बैठक में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश की ओर से नामित किया गया है। बैठक का विषय एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एसडीजी और कार्बन तटस्थता प्राप्त करने की दिशा में सर्कुलर को साकार करना है। इसमें सर्कुलर अर्थव्यवस्था में भारत की अग्रणी प्रथाओं को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों जैसे नगरपालिका ठोस अपशिष्ट और तरल अपशिष्ट, स्क्रैप धातु, इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट, लिथियम-आयन बैटरी, सौर पैनल, जिप्सम, विषाक्त और खतरनाक औद्योगिक अपशिष्ट आदि के चयन करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर में आयोजित होने वाली अंतर राष्ट्रीय बैठक में शामिल होने के लिए पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष के साथ ही लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल, गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर विकास विभाग के सचिव को उत्तर प्रदेश से नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed