फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit MP Varun gandhi attacks his own government says youth are hopeless as vacancies are not filled

अपनी ही सरकार पर फिर हमलावर वरुण गांधी: भर्ती न होने से हताश युवाओं की आवाज ‘राष्ट्रवादी सरकार’ तक पहुंचे

Fri, 04 Mar 2022 01:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 04 Mar 2022 01:53 PM IST
सार

सांसद ने ट्वीट के साथ ही खाली पदों को लेकर प्रसारित एक न्यूज का वीडियो शेअर किया है। वीडियो में युवक का कहना है कि इंडियन आर्मी में भर्ती के लिए तीन वर्ष से वह रोजाना सुबह चार बजे आकर दौड़ लगाते हैं और तैयारी भी करते हैं पर कोई भर्ती नहीं निकली।

विज्ञापन
Pilibhit MP Varun gandhi attacks his own government says youth are hopeless as vacancies are not filled
वरुण गांधी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को घेरा है। सेना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती न होने के मुद्दे पर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के मुद्दे पर सांसद ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया है।

विज्ञापन


सांसद का कहना है कि सेना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती न होने के कारण पांवों में छाले लिए तीन सालों से दौड़ रहे युवा हताश हो रहे हैं। बढ़ती उम्र के कारण अयोग्य हो रहे इन युवाओं को आर्थिक तंगी अवसादग्रस्त बना रही है। ‘राष्ट्रसेवा’ का संकल्प लेने वाले इन युवाओं की आवाज ‘राष्ट्रवादी सरकार’ तक पहुंचनी चाहिए। 
विज्ञापन


सांसद ने ट्वीट के साथ ही खाली पदों को लेकर प्रसारित एक न्यूज का वीडियो शेअर किया है। वीडियो में युवक का कहना है कि इंडियन आर्मी में भर्ती के लिए तीन वर्ष से वह रोजाना सुबह चार बजे आकर दौड़ लगाते हैं और तैयारी भी करते हैं पर कोई भर्ती नहीं निकली। भर्ती न निकलने की वजह से वह ओवरएज हो गए। ऐसा कब तक चलेगा?  
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद वरुण गांधी अपने ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर पहले भी हमला करते रहे हैं। बैंकों से ऋण लेकर विदेश भागे नामचीन लोगों, बैंकों के निजीकरण, किसानों के मुद्दों, किसान आंदोलन और लखीमपुर में किसानों को कुचले जाने के घटनाक्रम पर उनके ट्वीट सियासी हलकों में चर्चा का विषय रहे है। एक और ट्वीट करके उन्होंने नौकरी का इंतजार कर रहे युवा वर्ग से जुड़ने के साथ अपनी ही सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed