फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit MP varun Gandhi appeals all MPs to leave pension for Agniveers

Agneepath Scheme: अग्निवीरों के लिए वरुण गांधी ने फिर उठाए सवाल, सभी सांसदों से की पेंशन त्यागने की अपील

Mon, 27 Jun 2022 01:26 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 27 Jun 2022 01:26 PM IST
सार

वरुण गांधी ने लिखा कि जनता की त्याग भाव से प्रेरणा लेकर क्या हम सभी देशभक्त सांसद अपनी पेंशन का त्याग कर सरकार का ‘बोझ’ कम नहीं कर सकते? अग्निवीरों को पेंशन की राह आसान नहीं कर सकते?

विज्ञापन
Pilibhit MP varun Gandhi appeals all MPs to leave pension for Agniveers
वरुण गांधी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत बहाल होने वाले अग्निवीर सैनिकों के लिए पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी लगातार आवाज उठा रहे हैं। सोमवार को इस संबंध में उन्होंने एख बार फिर ट्विट किया। वरुण गांधी ने लिखा कि भारत की महान जनता ने कभी स्वच्छता के लिए टैक्स दिया तो कभी जरूरतमंदों को गैस मिले इसलिए अपनी सब्सिडी छोड़ी। इस त्याग भाव से प्रेरणा लेकर क्या हम सभी देशभक्त सांसद अपनी पेंशन का त्याग कर सरकार का ‘बोझ’ कम नहीं कर सकते? अग्निवीरों को पेंशन की राह आसान नहीं कर सकते?

विज्ञापन


इससे पहले वरुण गांधी ने लिखा था कि अल्पावधि की सेवा करने वाले अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह सहूलियत क्यों मिल रही है? राष्ट्र रक्षकों को पेंशन का अधिकार नहीं है तो मैं भी खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूं।
विज्ञापन


सांसद ने लिखा है कि क्या हम विधायक और सांसद अपनी पेंशन छोड़कर यह सुनिश्चित नहीं कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले। इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था कि सैन्य अभ्यर्थियों के संघर्ष में वह उनके साथ हैं लेकिन धैर्य से काम लें और ‘लोकतांत्रिक मर्यादा’ बनाए रखते हुए ज्ञापन देकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएं। उन्होंने कहा था कि ‘सुरक्षित भविष्य’ हर युवा का अधिकार है। वह युवा वर्ग के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वरुण गांधी इस योजना को लेकर लगातार युवाओं का समर्थन करते आए हैं। उन्होंने कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ भी आवाज उठाई है। इससे पहले भी वो अग्नीपथ योजना को लेकर ट्वीट करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed