फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit Flute industry workers disappointed due to not getting order

पीलीभीत का बांसुरी उद्योग: 250 से ज्यादा परिवार कर रहे बांसुरी बनाने का काम, ऑर्डर न मिलने से मायूस

Thu, 31 Aug 2023 04:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 04:48 PM IST
सार

बांसुरी उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के बाद बाहर से कच्चा माल मंगाने पर हो रहा खर्च निकालना दूभर हो रहा है। इधर, बांसुरी के ऑर्डर भी नहीं मिल पा रहे हैं। 

विज्ञापन
Pilibhit Flute industry workers disappointed due to not getting order
बांसुरी उद्योग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले की पहचान बांसुरी उद्योग कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के बाद से अब तक उबर नहीं पाया है। इस धंधे में लगे शहर के करीब ढाई सौ परिवारों के सामने दूसरा व्यवसाय शुरू करना भी बड़ी चुनौती है। 

विज्ञापन


कच्चा माल मंगवाने के बाद बाहर से बांसुरी का अपेक्षित ऑर्डर न मिलने से कारीगर खाली हैं। यदि शासन स्तर से इस उद्योग को बढ़ावा देने के प्रयास हों तो यहां की बांसुरी फिर से देश-विदेश में धूम मचा सकती है। सबसे बड़ी जरूरत तो कच्चा माल यहीं तैयार करने की है। अगर जिले में ही बांसुरी का बांस उगाने का सपना साकार हो जाए तो यहां खेतों में बांसुरी की धुन सुनाई दे सकती है।

विज्ञापन

ओडीओपी में शामिल है बांसुरी उद्योग 

प्रदेश सरकार ने पीलीभीत के बांसुरी उद्योग को एक जिला-एक उत्पाद की श्रेणी में शामिल किया है। यहां 250 से ज्यादा परिवार बांसुरी बनाने का काम करते हैं। यह उद्योग पीढ़ी दर पीढ़ी लगातार 200 साल से चला आ रहा है। मौजूदा समय में जिले में इस उद्योग से जुड़े लोग अब दूसरा धंधा शुरू करने की योजना बना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कारण है कि सरकार की ओर से एक जिला-एक उत्पाद में शामिल इस उद्योग को आशातीत लाभ नहीं मिल पा रहा है। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के बाद बाहर से कच्चा माल मंगाने पर हो रहा खर्च निकालना दूभर हो रहा है। इधर, बांसुरी के ऑर्डर भी नहीं मिल पा रहे हैं। कच्चा माल खराब हो रहा है। 

जन्माष्टमी के लिए मथुरा से अब तक नहीं आई डिमांड 

जन्माष्टमी पर्व को लेकर हर साल मथुरा से बांसुरी का बड़ा ऑर्डर मिलता था, लेकिन इस बार वहां बाढ़ के कारण अब तक ऑर्डर नहीं मिला है। मथुरा में आने वाले विदेशी पर्यटक बांसुरी को प्रसाद के तौर पर खरीद कर ले जाते हैं। लोकल में भी बिक्री ठीक नहीं हो रही है। स्थानीय स्तर से भी मांग नहीं आ गई है।

बांसुरी उद्योग से जुड़ीं मोहल्ला बसीर खां की रहने वाली हिना ने बताया कि मौजूदा समय में बांसुरी को लेकर अभी कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बन सकी है। मांग भी काफी कम हो गई है। शहर में करीब तीन दशक पहले दो हजार परिवार इस काम में लगे थे। अब मात्र दो-तीन सौ परिवार ही रह गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed