{"_id":"a69df1757aed1444be9abb0b41d93a53","slug":"pickup-crashed-into-tree-badaun-the-death-of-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पेड़ से टकराई बदायूं के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप पेड़ से टकराई बदायूं के युवक की मौत
Pilibhit
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना न्यूरिया क्षेत्र में अनियंत्रित पिकअप के पेड़ से टकराने से बदायूं की शहर कोतवाली के मोहल्ला जालंधर सराय निवासी 30 वर्षीय शहबाज की मौत हो गई। उधर थाना माधोटांडा क्षेत्र में कंबाइन की ट्रॉली में स्कूल वैन टकराने से पड़ोस में खड़ी गांव न्यूरिया मल्लपुर निवासी 10 वर्षीय रुखसार गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि वैन में आगे बैठे दो बच्चे और चालक को मामूली चोटें आईं है। गंभीर घायल रुखसार को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
न्यूरिया। पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड से एक पिकअप सब्जी लेकर पीलीभीत की ओर जा रही थी। मझोला के पास रात करीब दो बजे पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार बदायूं शहर कोतवाली के मोहल्ला जालंधर सराय निवासी शाहिद का पुत्र शहबाज घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लाई, जहां से डॉक्टरों ने हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस 108 उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
माधोटांडा। मथना जफ्ती स्थित एक प्राइवेट स्कूल की वैन गांव मल्लपुर, मैनाकोट आदि गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। पुलिस के मुताबिक वैन में छह बच्चे सवार थे। मल्लपुर-न्यूरिया के बीच सड़क पर खड़ी कंबाइन की ट्रॉली से वैन टकरा गई। वैन की चपेट में आकर ट्रॉली के पास खड़ी गांव न्यूरिया निवासी 10 वर्षीय रुखसार घायल हो गई। वैन में आगे बैठे दो बच्चे और वैन चालक कोतवाली पूरनपुर के गांव खमरिया निवासी रामकुमार भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस वैन और ट्रॉली को थाने ले आई। घायल रुखसार की हालत गंभीर होने पर उसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। मामले की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन