फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Photo of Inspector wearing BJP scarf goes viral in Pilibhit

Pilibhit News: गले में भाजपा का गमछा डाले इंस्पेक्टर की तस्वीर वायरल, एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी जांच

Tue, 28 Feb 2023 01:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Feb 2023 01:57 PM IST
सार

गजरौला थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी का पूरनपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तबादला हुआ था। चार्ज छोड़ने से पूर्व गजरौला थाने में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसी दौरान की तस्वीर वायरल हुई है। 

विज्ञापन
Photo of Inspector wearing BJP scarf goes viral in Pilibhit
इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी के गले में पड़ा भाजपा का गमछा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के थाना गजरौला में विदाई समारोह के दौरान भाजपा का गमछा डाले इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी की तस्वीर वायरल हुई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अतुल शर्मा ने सीओ सिटी को जांच सौंपी है। फोटो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों के नेता भी कार्रवाई की मांग करने लगे हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों गजरौला थाने में तैनात इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी का पूरनपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तबादला किया गया था। चार्ज छोड़ने से पूर्व गजरौला थाने में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर की विदाई की थी। इस दौरान सत्ता से जुड़े लोगों ने इंस्पेक्टर को भाजपा का गमछा पहनाकर फोटो खींची थी। 
विज्ञापन


विदाई समारोह के बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। सोमवार को अमिताभ ठाकुर व कुछ नेताओं ने ट्वीट किया। बाद में विपक्षी दलों की ओर से सोशल मीडिया पर ट्विटर किए गए। मामला तूल पकड़ गया। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि मामले में सीओ सिटी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed