{"_id":"1b5e3b7e6937c17402559eaae89573ad","slug":"photo-d-district-panchayat-voters-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो युक्त होगी जिला पंचायत की वोटर लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो युक्त होगी जिला पंचायत की वोटर लिस्ट
पीलीभीत।
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव
विज्ञापन
का कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस
बार गड़बड़ी को रोकने के लिए जिला पंचायत सदस्यों की फोटो युक्त वोटर
लिस्ट तैयार की जा रही है।
पंचायत चुनाव में अब जिले के प्रथम नागरिक का चुनाव होना है। इसके लिए पहली जनवरी को नामांकन होगा और जरूरत पड़ने पर सात जनवरी को मतदान कराया जाना है। इसके लिए जिले के सभी 34 जिला पंचायत सदस्यों को मतदान करना है। प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला मुख्यालय पर होने वाले चुनाव में मतदान में गड़बड़ी की किसी भी संभावना पर अंकुश लगाने के लिए इस बार आयोग के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्यों की फोटो युक्त वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम एके सैनी ने बताया कि नवनिर्वाचित सदस्यों की सही पहचान में इससे काफी मदद मिलेगी और निर्वाचित सदस्य के स्थान पर किसी दूसरे द्वारा मतदान की संभावना नहीं रहेगी। उन्होंने बताया जिला पंचायत चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में भी कड़ी सुरक्षा की जाएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकर जल्द रणनीति बनाई जाएगी।