फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Phase voters The first stage win

दूसरे चरण के मतदाताओं ने पहले चरण को दी मात

Tue, 01 Dec 2015 11:43 PM IST
plibhit
plibhit Updated Tue, 01 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Phase voters The first stage win

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में पहले मुकाबले तीन प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। इसमें सुबह 11 बजे से एक बजे के बीच सर्वाधिक 21.40 प्रतिशत दर्ज हुआ। वहीं शाम के समय अंतिम डेढ़ घंटे में भी प्रथम चरण के मुकाबले मतदान तेज रहा।

विज्ञापन

अमरिया और ललौरीखेड़ा में दूसरे चरण के लिए हुए मतदान में सुबह से ही मतदाता बूथों पर कतार में देखे गए। समय से मतदान प्रारंभ होने के साथ ही इसकी गति भी बनी रही। आंकड़ों की बात करें तो सुबह सात से नौ बजे के बीच प्रथम दो घंटों में 16.67 प्रतिशत मत पड़े। इसके बाद नौ से 11 बजे के बीच दूसरे दो घंटों में मतदान में 18.66 प्रतिशत हुआ। इस प्रकार पहले चार घंटों का मतदान प्रथम चरण में हुए मतदान से कम रहा। इसके बाद 11 बजे से एक बजे के बीच तीसरे घंटे में हुए मतदान में काफी तेजी आई और इस दौरान दोनों ब्लाकों में मिलाकर 21.40 प्रतिशत (कुल 35.33) मतदान हुआ जो पहले चरण (18.98) से लगभग दो प्रतिशत अधिक रहा। इसके बाद एक से तीन बजे तक 15.27 और तीन बजे से 4.30 बजे (अंत) तक 13.50 प्रतिशत (कुल 85.5) मतदान दर्ज हुआ। पूरे चुनाव की बात करें तो प्रथम चरण की अपेक्षा दूसरे चरण में मतदाताओं ने प्रत्याशियों को खुश करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई और यही कारण रहा कि प्रथम चरण में 82.5 प्रतिशत के सापेक्ष दूसरे चरण में तीन प्रतिशत अधिक यानि 85.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


अमरिया से ललौरीखेड़ा में अधिक वोटिंग
दूसरे चरण के लिए अमरिया और ललौरीखेड़ा मेें वोटिंग के प्रतिशत पर अगर नजर डाले तो बाजी ललौरीखेड़ा के वोटरों के हाथ लगी है। ललौरीखेड़ा में कुल 86.14 प्रतिशत हुआ जबकि अमरिया में 84.96 प्रतिशत मतदाता ही वोटिंग को घर से निकले। हालांकि शुरूआत के पहले दो घंटे में लहलौरीखेड़ा के 16.25 प्रतिशत के मुकाबले अमरिया में 17.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद के अगले दो घंटों में ललौरीखेड़ा ब्लाक 38.10 प्रतिशत मतदान कर अमरिया के 32.56 प्रतिशत से आगे निकल गए। 11 से एक बजे के तीसरे राउंड में भी ललौरीखेड़ा ब्लाक अमरिया के 54.37 प्रतिशत के मतदान के मुकाबले 59.10 प्रतिशत मत पाकर आगे। वहीं एक बजे से तीन बजे के बीच हुए चौथे राउंड में अमरिया 73 प्रतिशत के साथ ललौरीखेड़ा के 71 प्रतिशत से आगे निकल गए। लेकिन अंत में बाजी ललौरीखेड़ा के ही हाथ लगी। चुनाव समाप्त होने पर अमरिया में 84.96 और ललौरीखेड़ा में 86.14 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान की स्थिति
समय                अमरिया   ललौरीखेड़ा     कुल
07-09 बजे        17.10      16.25        16.67
09-11 बजे        32.56      38.10        35.33
11-01 बजे        54.37      59.10        56.73
01-03 बजे        73.00      71.00        72.00
03- अंत तक       84.96      86.14        85.50

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed