{"_id":"973241b812bf7d57965501acc4f32762","slug":"pesticide-spraying-community-worker-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक का छिड़काव कर रहे मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक का छिड़काव कर रहे मजदूर की मौत
Purnpur
Updated Wed, 30 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे गांव जेठापुर निवासी चालिस वर्षीय एक मजदूर की कीटनाशक के प्रभाव से मौत हो गई। जबकि खेत स्वामी सहित दो लोगों की हालत बिगड़ गई। खेत स्वामी से बाद में समझौते के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर मजदूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना गांव मोहनापुर की है। गांव निवासी एक किसान के धान के खेत में गांव जेठापुर निवासी 40 वर्षीय मजूदर, गांव भायपुर निवासी एक मजदूर और खेत स्वामी मंगलवार की सायं कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। बताते हैं कि जानकारी अभाव में बिना सावधानी बरते बिना कीटनाशक का छिड़काव करते समय तीनों की हालत खराब हो गई। तीनों को मंगलवार की देर शाम को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान गांव जेठापुर के मजदूर की मौत हो गई। जबकि खेत मालिक और दूसरे मजदूर को गंभीर हालत में बरेली ले जाने की सलाह दी गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर पंचायत हुई। इसमें मृतक के परिवार वालों को खेत स्वामी ने बतौर कुछ मुआवजा दे दिया। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, खेत स्वामी और दूसरे मजदूर की हालत में बुधवार काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन