फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People protested after Bhimrao Ambedkar's flex was torn.

Pilibhit News: भीमराव आंबेडकर का लगा फ्लैक्स फाड़ने पर भड़के लोग, जताया विरोध

Thu, 30 Apr 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 30 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
People protested after Bhimrao Ambedkar's flex was torn.
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के चूका चिमटिया बाजार में डॉ. भीमराव आंबेडकर की एक फ्लैक्स फाड़ने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार सुबह बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद लोगों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार सुबह का है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ही एक धार्मिक स्थल के बाहर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर फ्लैक्स लगाया गया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार को धार्मिक स्थल पर सेवा करने वाले गांव के नीलकंड मंडल ने फ्लैक्स को डंडे से फाड़ दिया। भनक लगने पर समाज से जुड़े लोगों में रोष फैल गया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। विरोध जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि आरोपी पक्ष का कहना था कि एक दिन पूर्व आई आंधी में फ्लैक्स का कुछ हिस्सा फट गया और उसमें लगी एक लकड़ी बाहर की ओर निकल आई थी। उसे हटाने के प्रयास में फ्लैक्स का कुछ हिस्सा और फट गया। बाद में पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। इसके बाद लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने फैजुल्लागंज निवासी राहुल की तहरीर पर चूका चिमटिया निवासी नीलकंड मंडल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गांव में पूरी तरह शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed