{"_id":"68b48cf7b94a477f2d000139","slug":"people-of-the-foothills-are-worried-due-to-the-rising-water-level-of-devha-and-sharda-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-142982-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: देवहा और शारदा का जलस्तर बढ़ने से तलहटी के लोग बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: देवहा और शारदा का जलस्तर बढ़ने से तलहटी के लोग बेचैन
विज्ञापन
गांव हजार में हुआ जलभराव। स्रोत ग्रामीण
पीलीभीत। मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। रविवार को ड्यूनी डैम से देवहा नदी में 26 हजार क्यूसेक पानी पास होने से नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे नदी किनारे रहने वाले लोगों की बेचैनी बढ़ गई। वहीं शारदा नदी में भी वनबसा बैराज से एक लाख चार हजार क्यूसेक पानी पास किया गया।
पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद शारदा और देवहा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार रात से हो रही बारिश के बाद रविवार को देवहा नदी का जलस्तर बढ़ गया। शाम तक 26 हजार क्यूसेक पानी पास होने से नदी का बहाव तेज हो गया। पानी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
इसको लेकर प्रशासन की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं शारदा नदी में भी एक लाख से अधिक पानी पास होने से नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। इससे कलीनगर क्षेत्र में तो नदी का असर कम दिखाई दिया, लेकिन पूरनपुर क्षेत्र के चंदिया हजारा में स्थिति खराब होती नजर आई।
विज्ञापन
सड़क पर चार फुट जलभराव, ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो रहा आवागमन
पूरनपुर। शारदा नदी उफनाने से गांव चंदिया हजारा से खिरकिया बरगदिया जाने वाले रास्ते पर एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक चार फुट तक जलभराव हो गया। इससे गांव खिरकिया बरगदिया, ढक्काचाट, मंगल कॉलोनी, विमल कॉलोनी, महाराज कॉलोनी, परितोष कॉलोनी, पहाड़ापुर कॉलोनी, नई बस्ती कॉलोनी, बारह परिवार कॉलोनी, राजन कॉलोनी, पूर्बियां कॉलोनी, ध्रुव कॉलोनों के लोगों को पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ रहा है। बाइक सहित अन्य वाहनों का आवागमन न होने से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आवागमन करने को मजबूर हैं। गांव खिरकिया बरगदिया और ध्रुव कॉलोनी की आबादी के समीप तक पानी पहुंचने से गावों के बाढ़ की चपेट मेें आने की आशंका पर लोगों में खलबली मची है। संवाद
हजारा, शास्त्रीनगर की आबादी में घुसा शारदा नदी का पानी
- ऊंचे स्थानों पर सामान को सुरक्षित रखने में जुटे रहे ग्र्रामीण, सहायता न मिलने से रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गांव हजारा, शास्त्रीनगर की आबादी में हुआ जलभराव रविवार सुबह को कम होना शुरू हो गया था। दोपहर बाद वनबसा बैराज से शारदा नदी में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी गुजारे जाने से एक बार फिर गांव हजारा, शास्त्रीनगर की आबादी में जलभराव शुरू हो गया है। जलभराव से कई लोगों ने घरों का सामान छतों पर रखना शुरू कर दिया है।
रविवार सुबह शारदा नदी का जलस्तर कुछ कम होने से घरों में घुसा पानी निकलना शुरू हुआ। हालांकि गांव की सड़कों पर जलभराव बना रहा। नदी किनारे खेतों, रास्तों पर चार से पांच फुट तक जलभराव बना रहा। रविवार को वनबसा बैराज में शारदा नदी में सुबह आठ बजे 94 हजार क्यूसेक, 10 बजे 1.2 लाख क्यूसेक, 11 बजे 1.4 लाख क्यूसेक और अपराह्न एक बजे 1.13 लाख क्यूसेक पानी गुजारे जाने से शाम को क्षेत्र में पानी पहुंचने पर फिर गांव हजारा, शास्त्रीनगर के घरों में पानी घुसना शुरू हो गया।
निचले इलाके में बने घरों में पानी भरने की आशंका पर लोग घरों का सामान छतों और ऊंचे स्थानों पर रखने लगे हैं। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि रविवार शाम को फिर शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने गांव हजारा और शास्त्रीनगर के निचले घरों में जलभराव होना शुरू हो गया। पिछले तीन दिनों से गांव की सडक़ों और घरों में जलभराव से लोग परेशान हैं।
वायरल फीवर की चपेट में आए कई लोग
पूरनपुर। चंदिया हजारा के प्रधान ने बताया कि हजारा, शास्त्रीनगर में जलभराव को लेकर दोनों गांव के कई लोग बुखार की चपेट में हैं। इसकी जानकारी नायब तहसीलदार को मोबाइल पर देकर गांव में मेडिकल शिविर लगवाने की मांग की गई है। संवाद
पानी के तेज बहाव में पुलिया बहने की आशंका
पूरनपुर। ध्रुव कॉलोनी के समीप सड़क की पुलिया पर कूड़ा फंसने से पानी का बहाव तेज होने लगा है। ऐसे में पुलिया बहने की आशंका से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी के अलावा अन्य गांवों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। कॉलोनी के समीप पुलिया से शारदा नदी के पानी का तेज बहाव कई दिनों से हो रहा है। कई बार पुलिया के पाइपों में कूड़ा फंसने पर उन लोगों ने बमुश्किल निकाला। अब पानी के तेज बहाव से पुलिया के बह जाने की आशंका जताई जा रही है। संवाद