फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का पुतला फूंका

Mon, 22 Dec 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 22 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पूरनपुर के असम हाईवे पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख का पुतला फूंकते अंतरराष्ट्रीय हिंद
पीलीभीत। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों, उनकी हत्या किए जाने के विरोध में कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर प्रदर्शन करते हुए वहां की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन स्थानीय अधिकारियों को सौंपकर बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं और उनकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमले, उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने के विरोध में सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शहर के छतरी चौराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन एवं पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, मयंक जायसवाल, गौरव शर्मा, आयुष सक्सेना, प्रेम सागर शर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, प्रकाश अग्निहोत्री, अजय शर्मा, जितेंद्र मौर्य, चेतन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मझोला। बांग्लादेश में दीपू दास की जिंदा जला कर की गई निर्मम हत्या और वहां हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में युवाओं ने वहां की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका। इसके बाद चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को गन्ना राज्यमंत्री के जिला प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पुतला फूंक कर विरोध जताया। हमलों में मारे जाने वाले हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। जिला प्रतिनिधि ने कहा कि जिस देश को भारत के हजारों सैनिकों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर स्वतंत्रता दिलाई, आज वही कट्टरपंथ के रास्ते पर चलते हुए हिंदू समाज पर अत्याचार कर रहे हैं। पुतला फूंकने वालों में अजय निराला, सूर्य प्रकाश वर्मा रविंद्र सिंह, गोपाल विश्वास, सुखदीप सिंह, ललित पटेल, नितेश अग्रवाल, हेमंत गैरोला आदि शामिल रहे। प्रदर्शन के उपरांत सभी ने मझोला चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
बिलसंडा। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में नगर के कमल पार्क पर राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने वहां की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदू दीपू चंद दास की पीट-पीटकर हत्या की गई। फिर उसके शव को लटका कर जलाया गया। केंद्र सरकार को इसका संज्ञान लेते हुए अपने स्तर से प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।



पूरनपुर में भी फूंका पुतला, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष दयाल विश्वास के नेतृत्व में सोमवार को असम हाईवे के खुटार चौराहा पर एकत्र हुए। यहां बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका। इस अवसर पर हुई सभा में कहा गया कि बांग्लादेश मेंं लगातार हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। अनेक हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन और पुतला फूंकने के बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हत्या की जा रही है। वहां अल्पसंख्यक हिंदू लगातार अत्याचार के शिकार हैं। वहां के मुस्लिम कट्टरपंथी सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दे रहे है।

ज्ञापन में बांग्लादेश में सभी व्यापारिक कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराने, भारत में हिजाब पर प्रतिबंध लगवाने, पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांग में हुमायूं कबीर बाबरी नाम की जो मस्जिद बनवाने जा रहे, उस पर प्रतिबंध लगवाने की मांग की। प्रदर्शन और पुतला फूंकने में धनंजय मिश्रा, दयाल विश्वास, विजय सिंह, रवि जायसवाल, प्रदीप शुक्ला, सचिन जायसवाल, हर्षित अग्निहोत्री, विधिओम सिंह, सचिन गुप्ता, बृजेश शुक्ला, कुलदीप सिंह, दामोदर यादव, सूर्या यादव, रजनीश सक्सेना, राहुल, सोनू, मुकेश आदि शामिल रहे।

पूरनपुर के असम हाईवे पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख का पुतला फूंकते अंतरराष्ट्रीय हिंद

पूरनपुर के असम हाईवे पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख का पुतला फूंकते अंतरराष्ट्रीय हिंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed