फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: समस्याओं के विरोध में सांकेतिक धरना देकर किया प्रदर्शन

Thu, 11 Dec 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 11 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पूरनपुर तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता-संवाद
पूरनपुर। भाकियू (भानु) के कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के विरोध में तहसील परिसर में सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। समस्याओं के निदान को लेकर छह सूत्री ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा।
विज्ञापन




बुधवार को यूनियन के मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना दिया। स्थल पर हुई पंचायत में कहा कि पूरनपुर और कलीनगर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का धंधा फल फूल रहा है। कृषि जमीन को व्यावसायिक में बदला जा रहा है। क्षेत्र में अवैध खनन भी जोरों पर है। पंचायत के बाद प्रदर्शनकारियों ने एडीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान पखवाड़ा भर के अंदर कराने, पूरनपुर और कलीनगर तहसील में चल रहे अवैध प्लॉटिंग के धंधे पर रोक लगवाने, छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में भिजवाने, गांव लाह में होलिका दहन स्थल के रास्ते से कब्जा हटवाने, खाद की किल्लत पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई कराने, नहरों में पानी छुड़वाने, नकली कीटनाशक बिक्री पर रोक लगवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में लालू मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता, श्रीपाल, रविंद्र राय, सतेंद्र कुमार, जावेद, सबलू खां, मंजीत कौर, गुरदीप कौर, शकील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed