{"_id":"6929e6e583ea77410405244b","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-148867-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खराब गन्ना वापस करने पर हंगामा, तौल हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खराब गन्ना वापस करने पर हंगामा, तौल हुई ठप
Fri, 28 Nov 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर चीनी मिल में गन्ना फेल कर दिए जाने से नाराज खड़े किसान स्रोत किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। खराब गन्ना वापस करने पर किसानों ने शुक्रवार को सुबह चीनी मिल के केन यार्ड में काफी हंगामा किया। इस कारण कुछ देर तक गन्ने की तौल ठप रही।
चीनी मिल के गन्ना विभाग की टीम ने शुक्रवार को सुबह आठ बजे केन यार्ड से गन्ना भरे 15 डनलप और आठ ट्रॉलियां वापस कर दीं। टीम का कहना है कि इन वाहनों में खराब गन्ना भरा हुआ था। ऐसे गन्ने की तौल नहीं की जा सकती। इसके बाद किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
किसानों ने आरोप लगाया कि टीम के लोग उन्हें जान बूझकर परेशान कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर किसानों और टीम के लोगों में काफी कहासुनी हुई।
इस हंगामे के कारण काफी देर तक मिल गेट पर गन्ने की तौल ठप रही। मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने बमुश्किल समझकर किसानों को शांत किया। उसके बाद मिल गेट पर गन्ने की तौल चालू हो गई। इस बाबत मुख्य गन्ना अधिकारी ने बताया कि किसानों को अपनी मजबूरी बताकर समझा दिया।