{"_id":"691e04811bdefdc9dc095dbe","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-148345-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: केशोपुर गन्ना क्रय केंद्र पर तौल नहीं हो रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: केशोपुर गन्ना क्रय केंद्र पर तौल नहीं हो रही
Wed, 19 Nov 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
घुंघचाई क्षेत्र में तौल के इंताजर मे खड़े गन्ना भरे वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुंघचाई। इस बार क्षेत्र के गांव केशोपुर में पूरनपुर सहकारी चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किया है। बुधवार को गन्ना क्रय केंद्र की पड़ताल की गई। उस समय गन्ना क्रय केंद्र पर साफ सफाई होती दिखी। तौल कांटा लगा मिला लेकिन तौल अभी तक शुरु नहीं हुई है। किसान परेशान हैं, केंद्र पर गन्ने भरे उनके वाहन खड़े हुए हैं। केंद्र पर गन्ना उठान के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं मिली। कुछ किसानों ने बताया कि बुधवार से गन्ने की तौल शुरू होनी थी लेकिन नहीं हुई। केंद्र पर किसानों के लिए पानी, बैठने आदि की भी व्यवस्था नहीं दिखी। किसानों के अनुसार इंडेंट जारी कर दिया गया है। पर्चियां भी किसानों को मिल चुकी हैं। पहले यह केंद्र मकसूदापुर चीनी मिल को आवंटित होता था। किसानों को भुगतान की समस्या होती थी। किसानों के प्रयास के बाद इस बार यहां पूरनपुर चीनी मिल का केंद्र स्थापित हुआ है।
पर्ची, इंडेंट जारी किया गया है, लेकिन केंद्र पर अभी तक गन्ने की तौल शुरू नहीं कराई गई। अव्यवस्थाएं बनी हुईं हैं।
रामचंद्र, गन्ना किसान
अभी तक गन्ना तौल शुरू नहीं होने से समस्या है। केंद्र पर किसानों के लिए पानी, बैठने आदि की भी व्यवस्था नहीं की गई है।
सत्यपाल वर्मा