{"_id":"69595f0f71890f0760068311","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-151136-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बैठक में नहीं आएंगे महिला जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बैठक में नहीं आएंगे महिला जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि
Sat, 03 Jan 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। विभागीय बैठकों में अब महिला जनप्रतिनिधि ही प्रतिभाग कर सकेंगी। उनके स्थान पर बैठने वाले प्रतिनिधि को अब बैठक में प्रतिभाग से रोका जाएगा। इस संबंध में सीडीओ ने सभी ब्लॉकों के बीडीओ को निर्देश जारी किए हैं।
नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत सहित सभी चुनावों में प्रतिभाग करने वाली महिला जन प्रतिनिधि की जगह उनके प्रतिनिधि ही काम संभाल रहे हैं। हाल ही में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में पंचायत सदस्य के पति के साथ आए युवक ने जिला कृषि अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया था। मामला पुलिस तक पहुंचा था। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रॉक्सी प्रतिनिधित्व को अंकुश लगाने के लिए नगर निदेशालय को आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश जारी हुए। अब सीडीओ ने जिले के सभी ब्लॉकों के बीडीओ को पत्र जारी किया है।
कहा कि पंचायत और निकाय के प्रशासनिक कार्याें की बैठकों में निर्वाचित महिलाएं ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेेंगी। अपने संबंधी व्यक्ति और प्रतिनिधि को बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों को भी वह स्वयं ही कराएंगी। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत की होने वाली बैठकों में भी प्रतिनिधि के शामिल होने पर कार्रवाई होगी। संवाद