फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: मनरेगा में जिले की 48093 महिलाएं गढ़ रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी

Mon, 22 Dec 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 22 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पीलीभीत। गांव की पगडंडियों से विकास की राह तक महिलाओं के कदम अब मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। मनरेगा के तहत प्रत्येक ब्लॉक में बड़ी संख्या में महिलाएं श्रमदान कर न सिर्फ परिवार की आर्थिक नींव सशक्त कर रही हैं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल भी कायम कर रही हैं।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही हैं। ये महिलाएं काम के साथ ही परिवार को भी आर्थिक रूप से मजबूती दे रही हैं। गांव के लोगों को गांव में ही काम मिल सके। इसको लेकर मनरेगा योजना चलाई जा रही है। इसमें पुरुषों के साथ ही महिलाओं को भी बराबर से कार्य दिया जा रहा है। मनरेगा योजना में काम करने वाले जिले में कुल 1,78,457 लोगों का पंजीकरण है। इसमें करीब 48,093 महिलाएं भी इस योजना के तहत पंजीकृत हैं। पूरनपुर ब्लॉक में महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। पूरनपुर में 15,5623 महिला श्रमिक मनरेगा योजना के तहत कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

किस ब्लॉक में कितनी महिलाओं का पंजीकरण
अमरिया 6744
मरौरी 8696
ललौरीखेड़ा 4004
बरखेड़ा 4869
बिलसंडा 4316
बीसलपुर 3841
पूरनपुर 15,623
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed