फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People are suffering from inflation, corruption and unemployment: Bhullar

महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से लोग त्रस्त : भुल्लर

Wed, 04 Oct 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 04 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from inflation, corruption and unemployment: Bhullar
पीलीभीत। सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर सोमवार को यहां पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए उसके तानाशाहीपूर्ण रवैये की आलोचना की। कहा, जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हैै। कोई उसकी सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

भुल्लर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जनता का जीवन दूभर कर दिया है। सरकारी अफसर बेलगाम हैं। गुंडागर्दी का बोलबाला है। किसान, नौजवान, छात्रों की कोई सुनने वाला नहीं हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बाढ़ आई हुई है। बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश की जनता सपा सरकार और अखिलेश के सुशासन को याद कर रही है। भाजपा सरकार को उखाड़ने का मन बना रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पराली जलाने के नाम पर किसानों को उत्पीड़न किया जा रहा है। कृषि यंत्र मुहैया नहीं कराए गए, जबकि अन्य राज्यों में पराली निस्तारण के लिए यंत्र दिए जा चुके हैं। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश सचिव अरशद खां, आनंद सिंह यादव, युसुफ कादरी, शरद जायसवाल, हैदर बरकाती, फारूख कादरी, राजकुमार उर्फ राजू, श्याम चरण गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed