फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients returned from medical college without getting tested

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज से बिना जांच कराए लौटे मरीज

Mon, 22 Apr 2024 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Patients returned from medical college without getting tested
मरीज बाबू ।
पीलीभीत। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते सोमवार को भी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सही से जांचें नहीं हो सकीं। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मरीज बिना जांच के ही लौट गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में काफी लंबे समय से स्टाॅफ की कमी है। ऐसे में कई बार मरीजों का सैंपल तो ले लिया जाता है, लेकिन जांच रिपोर्ट दो दिन बाद दी जाती है। पांच दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज के सीनियर लैब टेक्नीशियन का बीमारी से निधन हो गया। इसके बाद से मरीजों की दिक्कतें और अधिक बढ़ गईं।
विज्ञापन

चार दिन बीत जाने के बाद भी यहां पर किसी टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं हो पाई है। मरीजों को डॉक्टर से परामर्श तो मिल जाता है, लेकिन जांच के लिए परेशान होना पड़ता है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे मरीजों की कुछ जांचें तो की गईं, लेकिन अधिकतर जांचों के लिए भटकना पड़ा। दूर-दराज से आई महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पिछले चार दिनों से चक्कर लगा रहे हैं। रोज अगले दिन आने को बोल रहे हैं। सही जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। इससे समय व रुपये दोनों की बर्बादी हो रही है।
- बाबू, अमरिया
-
शनिवार को आई तो सोमवार को आने को बोल दिया। अब बोल रहे है कि जांचे यहां नहीं हो पाएंगी। बाहर से करा लो या फिर दो एक दिन रुककर देखो। ऐसे तो बीमारी और बढ़ जाएगी। - शाहीन, जहानाबाद
-
दो लोगों को बोला गया था। उन लोगों ने आकर ज्वाइन किया है या नहीं दिखवाना पड़ेगा। जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा लिया जाएगा।
- संगीता अनेजा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

मरीज बाबू ।

मरीज बाबू ।

मरीज बाबू ।

मरीज बाबू ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed