फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Park in better condition

गांधी जयंती पर डीएम ने शुरू कराया शहर के पार्कों का सौंदर्यीकरण

Sat, 03 Oct 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Park in better condition
बरहा गांव के स्कूल में टाइल्स लगाते डीएम पुलकित खरे। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गांधी जयंती पर डीएम पुलकित खरे ने सदर विधायक संजय सिंह गंगवार के साथ शहर के पार्कों और बेसिक स्कूलों में कायाकल्प के कामों का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने पार्कों की नियमित सफाई करने को कहा। साथ ही क्षति पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे अधिकारियों के साथ डीएम और सदर विधायक पहले टनकपुर हाईवे पर निरंजन कुंज कॉलोनी के पास स्थित नेहरू पार्क पहुंचे। यहां कई दिनों से पार्क के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा था। डीएम ने यहां टिकट की व्यवस्था शुरू कराई। पहला टिकट डीएम ने खुद खरीदा। इसके साथ ही उन्होंने शहरवासियों से निर्धारित शुल्क देकर नेहरू पार्क का आनंद उठाने की अपील की। यह भी कहा कि आम लोग पार्क को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में भी सहयोग करें। पार्क में टहलते समय सार्वजनिक संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाएं। इसके बाद डीएम ने बल्लभनगर और शहीद रामस्वरूप पार्क का भी शुभारंभ किया। शहीद रामस्वरूप के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कलक्ट्रेट स्थित पार्क का भी सौंदर्यीकरण के बाद प्रारंभ कराया गया। पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा भी स्थापित की गई।
विज्ञापन

362 स्कूलों में लगने लगीं टाइल्स
कायाकल्प योजना के तहत गांधी जयंती पर 362 बेसिक विद्यालयों में टाइल्स लगाने का काम भी शुरू हो गया। ब्लॉक ललौरीखेड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा में डीएम ने शुरुआत कराई। आगामी एक सप्ताह में विद्यालयों में टाइल्स लगाने का कार्य नियमित संचालित करने के निर्देश दिए। बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा ने जूनियर हाईस्कूल रूरिया, प्राथमिक विद्यालय जसौली, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने कंपोजिट विद्यालय चांट फिरोजपुर और बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय दियोहना, शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने प्राथमिक विद्यालय नवादाकंजा में टाइल्स लगाने के काम को शुभारंभ किया। इन स्कूलों में छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद  रामस्वरुप पार्क का शुभारंभ करते डीएम पुलकित खरे , विधायक संजय सिंह गंगवार एवं अन्य।

शहीद रामस्वरुप पार्क का शुभारंभ करते डीएम पुलकित खरे , विधायक संजय सिंह गंगवार एवं अन्य।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed