फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paramilitary forces will protect polling

अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में होगा मतदान

Fri, 06 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 06 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Paramilitary forces will protect polling
अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में होगा मतदान
चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ प्रशासन ने जिले की चारों विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए खाका तैयार कर लिया है। जिले की सीमा उत्तराखंड और नेपाल से सटी है। लिहाजा मतदान के दिन प्रशासन दोनों सीमाओं पर बैरियर लगाकर कड़ी निगरानी रखेगा। अर्द्धसैनिक बलों की सुरक्षा में मतदान होगा। डीएम मासूम अली सरवर व एसपी सभाराज ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता के दौरान चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव में किसी तरह की बाधा पहुुंचाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। गांधी सभागार में हुई प्रेसवार्ता में डीएम ने कहा कि आचार संहिता लगने के बाद कोई भी नए कार्यों की घोषणा नहीं होगी, लेकिन जो कार्य चल रहे हैं वे यथावत चलते रहेेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। होम वर्क पहले से किया जा चुका है। बूथ की स्थिति, सुरक्षा, स्टाफ की तैनाती आदि का अध्ययन किया जा चुका है। एसपी सभाराज ने कहा कि जिले को 13 जोन और 99 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसमें पुलिस के साथ पीएसी व अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर शस्त्र जमा कराने का काम शुरू हो गया है। इस दौरान एडीएम अजयकांत सैनी, एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव, एसडीएम जेपी चौहान, बीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले की सीमा पर लगेंगे 21 बैरियर
चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर इंडो नेपाल सीमा पर आठ बैरियर लगाए जाएंगे। जिले की सीमा इसके अलावा उत्तराखंड के साथ साथ लखीमपुर, शाहजहांपुर व बरेली जनपद से भी लगी है। इन सभी सीमाओं पर 13 बैरियर लगाए जाएंगे। इस तरह पूरे जिले में कुल 21 बैरियर लगाए जाएंगे। चुनाव की दिन जिले की सीमाएं सील रहेंगी। 
विज्ञापन

बैनर, पोस्टर हटाने का काम तेज
चुनाव आचार संहिता लगने के बाद सरकारी स्थानों से प्रचार सामग्री 24 घंटे, सरकारी स्थानों पर अनुमति से लगी सामग्री 48 घंटे और निजी स्थानों पर लगी सामग्री 72 घंटे में हट जानी चाहिए। जिले में काफी संख्या में बैनर पोस्टर हट चुके हैं। डीएम ने बताया जो सामग्री बची है उसे भी समय से हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में होगा नामांकन
जिले के विभिन्न गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधि ऐश नहीं फरमा सकेंगे। अब इन पर पूरी तरह प्रशासन का नियंत्रण रहेगा और चुनाव के मद्देनजर आने वाले प्रेक्षक एवं अन्य अधिकारियों के लिए ही इसमें ठहराया जाएगा। जिले की चारों विधानसभाओं के प्रत्याशियों का नामांकन कलेक्ट्रेट में होगा। विधानसभावार आरओ, एआरओ नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्याशी आयोग द्वारा जारी सुविधा ऐप के माध्यम से भी नामांकन करा सकते हैं।
शस्त्र जमा न हुए तो होंगे निरस्त
एसपी सभाराज ने बताया कि आचार संहिता लगने के साथ सभी थाना प्रभारियों को शस्त्र जमा कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। विशेष परिस्थितियों में डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी कुछ लोगों को इससे छूट दे सकती है। उन्होंने बताया कि जिले में 12498 शस्त्र लाइसेंस हैं। इनमें 1227 शस्त्र जमा हो चुके हैं। यदि शस्त्र लाइसेंस जमा नहीं हुए तो पकड़े जाने पर इन्हें निरस्त कर दिया जाएगा। 
अब तक 7694 लोग चिह्नित
पुलिस अधीक्षक सभाराज ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पिछले तीन माह से चल रही हैं। इस दौरान शांतिभंग आशंका वाले अब तक 7694 लोगों को चिन्हित कर निरुद्ध किया जा चुका है। अभी कार्रवाई चल रही है।

13 जोन, 99 सेक्टर में बंटा जिला
चुनाव में सुरक्षा की दृष्टि से 13 जोन एवं 99 सेक्टर बनाए गए हैं। इसमें पांच सीओ, 79 इंस्पेक्टर, 383 उपनिरीक्षक, 304 एचसीपी, 3447 कांस्टेबिल, सात कंपनी पीएसी और 15 कंपनी अर्धसैनिक बल तैनात किया जाएगा। जोनल व सेक्टर प्रभारी अलग से रहेंगे।
फैक्ट फाइल
विधानसभा        04
मतदाता         13.86 लाख
बूथ             1427
मतदान स्थल     946
मतदेय स्थल   1427
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed