{"_id":"5f78d6f78ebc3ec5f043089f","slug":"parali-burn-in-field-by-farmers-pilibhit-news-bly422076577","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में पराली जलाई तो कानूनी कार्रवाई को तैयार रहें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में पराली जलाई तो कानूनी कार्रवाई को तैयार रहें किसान
विज्ञापन
गांधी प्रेक्षागृह में बैठक में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में शनिवार को डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में गांधी प्रेक्षागृह में बैठक हुई। डीएम ने बताया कि साल 2019 में 368 प्रकरण पराली जलाने के सामने आए थे। उनमें 114 पर एफआईआर दर्ज की गई थीं। पराली जलाने वाले 19 किसान गिरफ्तार हुए थे। जिनसे 20.45 लाख रुपये अर्थदंड वसूला गया था, जबकि 13.17 लाख की वसूली की गई थी। डीएम ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि खेत की उवर्रक क्षमता और पर्यावरण के खातिर पराली न जलाएं। इस मौके पर एसपी जयप्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल सिंह, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, डीडी कृषि यशराज सिंह आदि मौजूद थे।
पूरनपुर। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को सेहरामऊ उत्तरी थाना की गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी में क्षेत्र के किसानों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि पराली जलाना प्रतिबंधित हो चुका है। पराली जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान ने पराली जलाई तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसओ पुष्कर सिंह, गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज आदि रहे।