फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pappu Gupta murder case Police Arrest Three More Accused in Encounter in Pilibhit

पीलीभीत व्यापारी हत्याकांड: पुलिस ने मुठभेड़ में तीन और आरोपी किए गिरफ्तार, तीनों के पैर में लगी गोली

Sun, 31 May 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 01:43 AM IST
सार

पीलीभीत के बिलसंडा के कपड़ा व्यापारी की हत्या के आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस जुटी है। इसी क्रम में पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Pappu Gupta murder case Police Arrest Three More Accused in Encounter in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा के कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो अलग-अलग मुठभेड़ में शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी गोली से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


बिलसंडा थाना क्षेत्र के पहाड़गंज मार्ग पर रात करीब दस बजे हुई मुठभेड़ में पुलिस ने हत्याकांड में शामिल फरार आरोपी शिव और कुनाल (दोनों निवासी करवला, शाहजहांपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी कुनाल के बाएं पैर और शिव के दाएं पैर में गोली लगी है, जबकि उनकी फायरिंग से हेड कांस्टेबल जियाउलहक के बाएं हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। 
विज्ञापन


इससे पहले सुबह बंडा रोड स्थित ईटगांव नहर पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आरोपी शाहजहांपुर निवासी लक्की मौर्य को गिरफ्तार किया। यहां भी आरोपी के पैर में गोली लगी और बदमाशों की फायरिंग से मुख्य आरक्षी सुनील कुमार के दाहिने बाजू को छूते हुए निकल गई। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पुलिसकर्मियों का भी इलाज कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो स्थानों पर हुई मुठभेड़ 
बिलसंडा क्षेत्र में 28 मई को हुई कपड़ा व्यवसायी पप्पू गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हैं। पुलिस के अनुसार, शनिवार पहले अल सुबह और देर रात करीब 10 बजे दो स्थानों पर बदमाशों से मुठभेड़ हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। 

पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। आरोपी लक्की, शिव और कुनाल का जिला अस्पताल लाकर उपचार कराया गया। मुठभेड़ में घायल हुए मुख्य आरक्षी सुनील कुमार और जियाउलहक की हालत सामान्य बताई गई है। यहां बता दें कि इस मामले में 15 आरोपियों में सात नामजद और आठ अज्ञात हैं। पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात की पहचान के साथ गिरफ्तारी की है।

पप्पू के बीच में आने पर मारी गई थी गोली
गिरफ्तार आरोपी लक्की मौर्य थाना बिलसंडा में दर्ज पप्पू गुप्ता हत्याकांड में वांछित चल रहा था। पूछताछ में सामने आया कि 28 मई को बिलसंडा के बमरौली तिराहा स्थित पंकज कटियार की साइकिल दुकान में पहुंचे आरोपियों में लक्की भी शामिल था। उसने इस बात को स्वीकार करते हुए बताया कि दुकान पर पंकज के साथ मारपीट के दौरान शोर सुनकर पास में कपड़ा कारोबारी पप्पू गुप्ता मौके पर पहुंच गए थे। 

इस दौरान पप्पू गुप्ता ने भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया था। इसी दौरान आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे पप्पू गुप्ता गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पप्पू गुप्ता को गोली चलाने वाला लक्की नहीं था। 

अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी 
पप्पू हत्याकांड में देर रात गिरफ्तार शिव और कुनाल से हत्या के मामले में पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। भागे आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। थाना पुलिस के अलावा एसओजी समेत पांच टीमें आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी हैं। इसमें तीन नामजद और अन्य आरोपी बताए गए हैं।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमें काम कर रही हैं। वहीं, मामले में लापरवाही मिलने पर दरोगा और दो सिपाहियों पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई।

पारिवारिक रंजिश में रची गई थी साजिश, आरोपी गए जेल
पुलिस की जांच में सामने आया कि बिलसंडा निवासी साइकिल कारोबारी पंकज कटियार और उनके ससुरालीजनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद और रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते पंकज कटियार के ससुर और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर घटना की साजिश रची थी। 

इस मामले में पुलिस पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर रमेश चंद्र कटियार, उनके पुत्र विमल और सीतेश को गिरफ्तार कर चुकी थी। शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद लक्की मौर्य को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed