{"_id":"56ed9fbe4f1c1b807c8b4adb","slug":"panchayat-officials-issued-transfer-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अधिकारियों का तबादला आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अधिकारियों का तबादला आदेश जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से एक ही ब्लाक एवं ग्राम पंचायतों में जमे ग्राम पंचायत/विकास अधिकारियों को अब आखिर हटना ही पड़ेगा। डीएम द्वारा जारी आदेश को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से पंचायत अधिकारियों तक भेज दिया गया है।
जिले में ग्राम पंचायतों की अपेक्षा ग्राम पंचायत /विकास अधिकारियों की संख्या काफी कम होने के कारण एक अधिकारी पर कई गांव का चार्ज है। कमी का लाभ उठाते हुए कई ग्राम पंचायत/विकास अधिकारी ब्लाकों में वर्षों से जमे थे जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा था वहीं संबंधित अधिकारियों ने अपने चेहतों को मानक से अधिक ग्राम पंचायतें आवंटित कर रखीं थी। इसकी शिकायत होने पर पिछले दिनों डीएम ने जिले के सभी 83 ग्राम पंचायत/विकास अधिकारियों को गांधी सभागार में एकत्र कर लॉटरी सिस्टम से पर्ची निकालकर ब्लाक एवं ग्राम पंचायतें बदल दी थीं। लेकिन प्रक्रिया के इसके लिखित आदेश जारी नहीं किए गए थे। अब लगभग एक माह बाद स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। डीएम द्वारा जारी इस स्थानांतरण आदेश के आधार पर सीडीओ ने डीपीआरओ व डीडीओ के माध्यम से सभी ब्लाकों में स्थानांतरण आदेश भिजवा दिए हैं। इस स्थानांतरण आदेश में 31 मार्च तक सभी ग्राम पंचायत/विकास अधिकारियों को नई तैनाती स्थान पर चार्ज लेना है।
कहीं खुशी तो कहीं गम
ग्राम पंचायत/विकास अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी होने से अधिकांश ग्राम पंचायत/विकास अधिकारियों में खुशी है वहीं वर्षों से जमे कुछ ग्राम पंचायत अधिकारियों के चेहरे लटक गए हैं।
विज्ञापन
सभी के स्थानांतरण आदेश संबंधित ब्लाकों के माध्यम से भेज दिए गए हैं। एक दो दिन में सभी को आदेश प्राप्त हो जाएगा। आदेश मिलने के बाद उन्हें नई तैनाती के स्थान पर ज्वाइन करना होगा।
-अजय कुमार सिंह, डीपीआरओ