फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panchayat elections RO, ARO appointed

पंचायत उपचुनाव को  आरओ, एआरओ नियुक्त  

Fri, 16 Sep 2016 11:27 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
 पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन ने इसकी तैयारियों शुरू कर दी हैं। डीएम ने चुनाव संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार देरशाम पंचायत उपचुनाव की घोषणा की थी। इस पर बृहस्पतिवार को डीएम ने जिले की अधिसूचना जारी की थी जिसके तहत पिपरिया दुलई में प्रधान पद सहित कुल 121 पदों पर उपचुनाव कराया जाना है। शुक्रवार को डीएम ने  उपचुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इसमें बीसलपुर ब्लाक के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी महेश प्रसाद को आरओ और अवर अभियंता गनेश राम को एआरओ बनाया गया है। इसी प्रकार पूरनपुर में क्रमश: जिला अर्थ व संख्या अधिकारी तिलक सिंह व जेई रामसिंह, बिलसंडा में जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा व जेई मुकेश कुमार, मरौरी में सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार व जेई बुद्धसेन, अमरिया में डीपीओ राजकपूर व जेई धर्मपाल, ललौरीखेड़ा में जिला सेवा योजना अधिकारी आरबी चतुर्वेदी व जेई विनीत कुमार व बरखेड़ा ब्लाक में रेशम अधिकारी एके गौतम व जेई पवन कुमार को आरओ व एआरओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

 
बरखेड़ा में सर्वाधिक 28 सदस्यों 
के लिए होगा चुनाव 
पंचायत उपचुनाव में प्रधान और एक बीडीसी के अलावा 119 पंचायत सदस्यों पदों के लिए चुनाव होगा। इसमें सर्वाधिक 28 पद बरखेड़ा ब्लाक में हैं।

 
ब्लाक            पदों की संख्या
बीसलपुर       21
पूरनपुर         14
बिलसंडा       16
मरौरी           12
अमरिया        25
ललौरीखेड़ा     03
बरखेड़ा        28
कुल           119
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed