{"_id":"6e0598b7a0a979d2523f9f1260638237","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का दंगल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का दंगल आज
पीलीभीत।
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के
विज्ञापन
दूसरे चरण के चुनाव के लिए अमरिया व ललौरीखेड़ा ब्लाक की ग्राम पंचायतों
में मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। दोनों स्थानों से कुल 380
बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना की गईं।
दोनों ब्लाकों में प्रधानी के 1176 व सदस्य पद के 1914 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1,22,075 मतदाता करेंगे।
दूसरे चरण के चुनाव के लिए ललौरीखेड़ा ब्लाक में 153 बूथ बनाए गए हैं। यहां मंगलवार को प्रधान पद के 69 सीटों पर 531 उम्मीदवार व सदस्य पद की 235 सीटों पर 768 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
इन बूथों पर चुनाव कराने को सोमवार सुबह आठ बजे से मंडी समिति से 153 पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का सिलसिला शुरू हुआ। मतदान कर्मियों ने काउंटरों पर पहुंचकर मतदान सामग्री प्राप्त कर उसकी संख्या आदि की जांच की। मतदान सामग्री की जांच पड़ताल करने के बाद पोलिंग पार्टी वाहनों से अपने-अपने बूथों की ओर रवाना हो गया।
इस दौरान एडीएम अजयकांत सैनी, कार्मिक प्रभारी/डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर, सीओ सिटी यशवीर सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
दूसरी ओर अमरिया ब्लाक में प्रधानी के 105 पदों के सापेक्ष 645 प्रत्याशी व सदस्य के 541 पदों के सापेक्ष 1146 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इधर क्षेत्र के 227 बूथों के लिए सोमवार सुबह कस्बे के जीजीआईसी से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।
कई मतदान कर्मियों द्वारा ड्यूटी निरस्त करा लेने एवं कुछ के अनुपस्थित होने पर रिजर्व पार्टी में रखे गए मतदान कर्मियों को बूथों पर भेजा गया। दोपहर बाद के बाद तक पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का क्रम चलता रहा।
रवानगी तक कटती रहीं ड्यूटियां
चुनाव के लिए प्रशासन ने दोनों ब्लाकों में बूथों के अनुसार मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही कुछ पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में भी रखा था। सोमवार को कुछ मतदान कर्मियों की किंन्ही कारणों से ड्यूटी काटी गई। उनके स्थान पर रिजर्व पार्टी के मतदानकर्मियों को भेजा गया।
मतदान कर्मी ढूंढते रहे वाहन
चुनाव सामग्री लेने के साथ ही मतदान कर्मियों को बूथ तक जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई, लेकिन कई मतदानकर्मियों वाहनों की तलाश में भटकते देखे गए।
आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मासूम अली सरवर ने ललौरीखेड़ा व अमरिया ब्लाक में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं।
प्रधान पद के पांच, सदस्य के 43 नामांकन खारिज
पूरनपुर। पंचायत चुनाव के चौथे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा कर लिया गया। जांच मेें कमियों के चलते पांच ग्राम प्रधान और 43 ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन खारिज कर दिए गए।
मंगलवार को नामांकन पत्रों की वापसी और चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। पहले प्रधान पद के प्रत्याशियों को इसके बाद ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
आरओ पीके भटनागर ने बताया कि जांच में प्रधान पद के प्रत्याशी गांव देवीपुर के सर्वेश कुमार, इटौरिया की गीता देवी, बिहारीपुर के विक्रम का नामांकन आयु कम होने पर निरस्त किया गया।
विज्ञापन
जबकि रायपुर घुंघचाई की रूपा देवी का निर्धारित नामांकन शुल्क जमा न होने और पड़रिया की मुन्नी देवी का आरक्षण श्रेणी में न आने पर नामांकन खारिज किया गया।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों में मुरैनिया गांधीनगर के पांच, शास्त्रीनगर, चंदिया हजारा, रामपुर ता. महाराजपुर, कपूरपुर, नरायनपुर जप्ती, बंदरबोझ, मटैया लालपुर, पुरैना ता. महाराजपुर, दयालपुर, मथना जप्ती, ढकिया केसरपुर, इटौरिया ज. बिहारीपुर, लालपुर ता. माधोटांडा, बंजरिया, लाह, खिरकिया बरगदिया,नवदिया दुर्जनपुर, सेहरामऊ उत्तरी, बागर, मुरादपुर माती, रायपुर बिचपुरी, धनेगा, महद खास से एक-एक, बमनपुर भागीरथ से दो, सिमरा ता. महाराजपुर से दो, महाराजपुर से दो, विधिपुर से दो, केशोपुर ता. घुंघचाई से तीन, पटिहन से तीन, सुदंरपुर से दो ग्र्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन खारिज किए गए। जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची देर सायं तक तैयार की जाती रही।
आरओ ने बताया कि मंगलवार को नाम वापसी और चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। प्रधान पद के चुनाव चिन्ह अपरान्ह तीन बजे से इसके बाद ग्राम पंचायत सदस्यों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
24 प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट
पीलीभीत। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीओ सिटी के नेतृत्व में थाना सुनगढ़ी पुलिस ने अभियान चलाकर ललौरीखेड़ा ब्लॉक के तीन गांवों में अवैध शराब बिक्री, होर्डिंग, बैनर आदि की चेकिंग की।
इस दौरान ग्राम पंचायत बरहा के प्राथमिक स्कूल सहित कई सरकारी स्थानों पर प्रधान पद के 24 प्रत्याशियों के बैनर लगे पाए गए। पुलिस ने बैनरों को कब्जे में लेकर इन सभी प्रत्याशियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सीओ सिटी यशवीर सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस टीम ने शहर से सटे गांव बरहा, राजीव कॉलोनी और नौगवा पकड़िया में कई स्थानों और घरों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान गांव बरहा के प्राथमिक स्कूल में बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के बैनर लगे पाए गए।
पुलिस ने सभी बैनरों को कब्जे में ले लिया है। पूरनपुर गेट चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुंडीर की ओर से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रधान पद के 24 प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी प्रत्याशियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
इस दौरान एसएसआई ओमहरि वाजपेई, आसाम चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया, टीएसाई मनोज कुमार बिरला आदि शामिल रहे।
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
महिला प्रत्याशी आदेश कुमार, देव कुमार, रामा देवी, शिल्पी, धन देवी, कमला देवी, सीमा देवी, सुनीता देवी, रामा देवी, चंद्रकली, प्रियंका, ऊषा देवी, मुन्नी बेगम, केसर, प्रीती देवी, शांती देवी, लक्ष्मी, मीरा सक्सेना, ममता, लौंगश्री, रितू शर्मा, नेहा, सुनीता।