फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   palinting tree

जिला जज ने किया ‘पेड़ गोद लो’ अभियान का शुभारंभ

Fri, 17 Jul 2015 11:25 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 17 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
palinting tree

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ एवं सामाजिक वानिकी के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे पेड़ गोद लो अभियान का जिला जज राजेंद्र कुमार ने पौध लगाकर शुभारंभ। इस मौके पर भी सभी जजों ने अपनी धर्म पत्नियों के साथ पौध रोपण किया। जिला जज ने सभी से पौधरोपण के साथ उसका संरक्षण करने पर जो दिया।

विज्ञापन

जिला जज के आवास पर हुए कार्यक्रम में जिला जज ने कहा कि केवल पौधारोपण से पर्यावरण सुरक्षित नहीं रह सकता। हमें अपने बेहतर भविष्य के लिए इनका संरक्षण भी करना चाहिए। उन्होंने सभी से एक एक पौधे गोद लेकर इसका पालन करने की अपील की। इसके बाद जिला जज के साथ उनकी धर्मपत्नी सुगीता सिंह, अपर जिला जज योगेश चंद्र त्रिपाठी, विनय कुमार, जयप्रकाश पांडे, शिवमणि शुक्ला, पंकज कुमार उपाध्याय, अहसान हुसैन, सत्यप्रकाश, विजय कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंह पासवान, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार, देंवेद्रनाथ सिंह, संजय कुमार, असगर अली ने भी आम, नीबू, इमली आदि के पौधे रोपित किए साथ ही पौधे के लिए अंशदान भी किया। सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार ने कहा कि पेड़ गोद लो अभियान का मकसद लोगों मेें पेड़ों के प्रति संवेदना पैदा करना है। पहले दिन यहां 39 पौधे रोपित गए। कार्यक्रम का संचालन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने किया। टाइगर रिजर्व के डीएफओ कैलाश प्रकाश, वनक्षेत्राधिकारी वीरपाल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनरव्हील क्लब ने किया पौधारोपण
इनरव्हील क्लब की ओर से चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर में पौधारोपण किया गया। यहां अध्यक्ष सुमन गुप्ता, पूनम अग्रवाल, बीनू सेठी, आरती, रोशी, नीना मेहरोत्रा, संजू बक्शी, पदमा चंद्रा, मंजू रानी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed