फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy planted on the road in protest against waterlogging-sludge

शेरपुर में सड़क पर कीचड़ के विरोध में प्रदर्शन कर रोपा धान

Mon, 01 Aug 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Paddy planted on the road in protest against waterlogging-sludge
पूरनपुर के गांव शेरपुरकलां में सड़क पर गंदगी, कीचड़ के विरोध में धान रोपाई कर प्रदर्शन करती महिला - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। शेरपुरकलां में सड़क पर कीचड़ और गंदगी के विरोध में एकत्र हुए लोगों ने धान के पौधे रोपकर प्रदर्शन किया। गांव खाता में सड़क पर जलभराव और कीचड़ से लोगों को आवागमन में भारी असुविधा होती है। इसको लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

शेरपुरकलां में मोहल्ला कुरैशियान से मोहल्ला मडख़ुदना को जाने वाली सड़क कच्ची है। पानी निकास को नाली भी नहीं बनी है। इससे सड़क पर कीचड़ रहता है। सड़क का निर्माण कराने की मांग लोग कई बार प्रधान और विकास विभाग के अफसरों से कर चुके है। सड़क निर्माण न होने और बारिश में कीचड़ से निकलने में हो रही असुविधा के विरोध में रविवार को महिलाओं और अन्य लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क पर धान की रोपाई की। प्रदर्शनकारियों ने सड़क का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शमीम, चंदा बेगम, शाकरा बेगम, परवीन बेगम, रेशमा बेगम, शाहीन, गुड्डू, अशरफ, असलम, आरिफ, अनीस, रहमान आदि थे।
विज्ञापन

कीचड़ से आवागमन करने को मजबूर है लोग
पूरनपुर। गांव खाता में पानी निकास न होने पर पक्की सड़क कीचड़ और गंदगी से लोगों और स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ता है। इससे लोगों में रोष है। गांव खाता से अमरैयाकलां को जाने पक्की सड़क है मगर नाली निर्माण न होने से घरों से निकला पानी सड़क पर भरा रहता है। इससे लोगों और स्कूली बच्चों को कीचड़ में होकर आवागमन करना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों और पीडब्ल्यूडी के अफसरों से पानी निकास को नाली निर्माण की मांग कई बार लोग कर चुके है। मगर समस्या का समाधान न होने से लोगों में रोष है।

पूरनपुर के गांव खाता में सड़क पर कीचड़ से निकलते लोग। संवाद

पूरनपुर के गांव खाता में सड़क पर कीचड़ से निकलते लोग। संवाद- फोटो : PILIBHIT

पूरनपुर में सावन तीज पर मेहंदी दिखाती नारी शक्ति क्लब की सदस्य। संवाद

पूरनपुर में सावन तीज पर मेहंदी दिखाती नारी शक्ति क्लब की सदस्य। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed