{"_id":"679a75ae59c1608cf40869a0","slug":"overheight-truck-entered-the-city-wires-and-transformer-damaged-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-129828-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर के अंदर घुसा ओवरहाइट ट्रक, तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर के अंदर घुसा ओवरहाइट ट्रक, तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
Thu, 30 Jan 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में मंगलवार रात एक ट्रक दूधिया मंदिर क्षेत्र में घुस गया। ओवरहाइट होने के चलते ट्रक की चपेट में आने से बिजली के तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। फाॅल्ट के चलते करीब दो सौ घरों में चार घंटे तक बिजली गुल रही।
मामला बुधवार रात करीब 11 बजे का है। एक ट्रक नौगवां चौराहे से दूधिया मंदिर मार्ग पर पहुंच गया। ट्रक में बाइक लदी थी। ओवरहाइट होने के चलते ट्रक की चपेट में आने से दो सौ मीटर दायरे में बिजली के तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी होने पर क्षेत्र के काफी लोग वहां जमा हो गए। ट्रक को रोक लिया। सूचना पुलिस को दी गई। इसपर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। फॉल्ट होने से दो सौ घरों की बिजली गुल हो गई। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि सूचना पर बिजली विभाग के अफसरों ने फोन नहीं उठाया। जेई से संपर्क होने के बाद टीम मौके पर पहुंची। रात करीब तीन बजे फाल्ट सही होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। पुलिस ने वाहन का चालान कर दिया। जेई जहांगीर आलम ने बताया मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर गई थी। ऊर्जा निगम की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।