फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   over speed car ran over four people including two girl students on Bisalpur-Pilibhit road

Pilibhit News: बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने दो छात्राओं समेत चार को रौंदा, गंभीर घायल

Thu, 21 Aug 2025 02:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 02:43 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने दो छात्राओं और साइकिल सवार दो ग्रामीणों को टक्कर मार दी, जिससे चारों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
over speed car ran over four people including two girl students on Bisalpur-Pilibhit road
अस्पताल में स्ट्रेचर पर घायल पास में खड़े परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने पेट्रोल पंप के सामने दो छात्राओं को रौंद दिया। इसके बाद थोड़ा आगे जाकर कार ने दो ग्रामीणों को टक्कर मार दी। हादसे में छात्राएं और ग्रामीण घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार को भगा ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरखेड़ा सीएचसी भिजवाया, जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह गांव जसौली निवासी चार छात्राएं कोचिंग पढ़ने के बाद साइकिल से घर वापस जा रही थीं। रास्ते में दो छात्राएं पेट्रोल पंप पर पानी पीने चली गईं। दो छात्राएं सड़क किनारे खड़ी होकर उनका इंतजार करने लगी। इसी दौरान पीलीभीत की तरफ से आई तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे कार से दोनों छात्राओं को टक्कर लग गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: असम हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, आठ साल का बेटा गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार ललित नरायन निवासी नोआ नगला थाना दियोरिया और राम लड़ैते निवासी ग्राम परानपुर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच चालक कार भगा ले गया। पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है। उधर, चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed