फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   husband wife died after being hit by a vehicle on Assam highway in Pilibhit

पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: असम हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, आठ साल का बेटा गंभीर घायल

Thu, 21 Aug 2025 12:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 12:52 PM IST
सार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में असम हाईवे पर बुधवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। रुद्रपुर से घर जा रहे बाइक सवार दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
husband wife died after being hit by a vehicle on Assam highway in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में असम हाईवे पर बुधवार रात हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका आठ वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी जिले के बेहड़ा मुल्तान निवासी रजनीश वर्मा (40 वर्ष) पुत्र रामऔतार व उनकी पत्नी संगीता वर्मा (38 वर्ष) अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित फैक्टरी से ड्यूटी करने के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही वो गजरौला थाना क्षेत्र के पूरनपुर रोड स्थित विनौर गुरुद्वारे के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: आईपीएस अंशिका वर्मा ने बनाया पुलिसिंग का डिजिटल हथियार, उर्स के दौरान भीड़ नियंत्रण में हुआ इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रात में काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे घायल  
हादसे में रजनीश व उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनका बच्चा भी छिटककर दूर जा गिरा। वह अचेत हो गया। रात में गश्त पर निकले थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने घायलों को पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल भिजवाया। बच्चे को पहले एक निजी वाहन से और फिर पति-पत्नी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। 

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने रजनीश और संगीता को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पतालप पहुंच गए। शवों को देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed