फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in puranpur pilibhit

सीधी धान खरीद पर 25 राइस मिलर को नोटिस

Fri, 11 Oct 2019 07:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
others in puranpur pilibhit
पूरनपुर/पीलीभीत। सीधी धान खरीद पर मंडी समिति ने 25 राइस मिलर को नोटिस जारी किया है। नोटिस में सीधी खरीद न करने, मंडी समिति की नीलामी में भाग लेकर धान खरीद करने को कहा गया है। मंडी समिति क्षेत्र के बाहर के 20 राइस मिलर पर भी प्रशासन शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है, ताकि मंडी में नीलामी से धान की बिक्री होने पर किसानों को धान का सही दाम मिल सके। नोटिस के बाद भी सीधी खरीद होने और नीलामी में धान की खरीद न करने वाले राइस मिलर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद में प्राइवेट राइस मिलर और आढ़तियों का खेल आठ अक्टूबर को पेज समाचार पत्र के नंबर तीन पर - योगी जी, ऐसे तो पूरा नहीं हो सकेगा धान खरीद का लक्ष्य, शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर उजागर किया था। इसके बाद प्रशासन थोड़ा बहुत हरकत में आया। राइस मिलर और माफियाओं पर सख्ती शुरू कर दी गई है। राइस मिलर को नोटिस जारी धान की खरीद सीधे तौर पर नहीं करने की चेतावनी दी गई है। राइस मिलर से कहा गया है कि वह मंडी समिति की नीलामी में हिस्सा लें। सीधी धान खरीद न करें। अगर सीधी धान खरीद करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के अलावा खाद्यान्न उत्पादन में अग्रणी पूरनपुर क्षेत्र में 55 राइस मिलें हैं। धान की आवक मंडी में शुरू हो गई है, लेकिन सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। क्रय केंद्रों पर पहुंचने वाले धान मानक के अनुरूप न होने की बात कहकर किसानों को वापस लौटा दिया जाता है। मंडी समिति में अभी तक धान की नीलामी नहीं शुरू हुई है। इसका फायदा उठाकर धान माफिया और कुछ राइस मिलर औने-पौने दामों में धान की खरीद कर खेल करने में लगे है। कई राइस मिलर सीधी खरीद कर मंडी को चूना लगाने के साथ मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। धान खरीद केंद्रों पर खरीद न होने और मंडी में नीलाम में धान की बिक्री न होने से किसानों में रोष है। मंडी समिति सचिव फतेहचंद्र ने बताया कि सीधी धान की खरीद पर मंडी सीमा के पच्चीस राइस मिलर को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में सीधी धान की खरीद न करने, मंडी में नीलाम से धान खरीद करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि मंडी सीमा क्षेत्र के बाहर के बीस किसानों पर भी धान मंडी में नीलाम से खरीदे इसको लेकर जल्द शिकंजा कसा जाएगा। ताकि किसानों को धान का वाजिब दाम मिल सके। सीधी खरीद करने और नीलामी में भाग न लेने वाले राइस मिलर के लाइसेंस निलंबित, निरस्त की भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माफियाओं ने शुरू किया खेल
मंडी समिति में गेहूं और धान की फसल की खरीद होने पर कुछ व्यापारी और माफिया धान खरीद केंद्रों के आसपास अपना खाद्यान्न सुखाने के बहाने फैला देते हैं। इस बार भी कुछ व्यापारी और माफियाओं ने क्रय केंद्रों के आसपास धान के ढेर लगाने शुरू कर दिए है। ताकि किसान अपना धान क्रय केंद्र पर न डाल सके। शुक्रवार को मंडी पहुंचे कुछ किसानों को धान क्रय केंद्र के समीप नहीं उतारने दिया गया। किसानों ने इसकी शिकायत पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना से की। पूर्व विधायक ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी मोबाइल पर एसडीएम और एडीएम को दी गई। इसके बाद भी मंडी पहुंचे किसानों को औने-पौने दामों में व्यापारियों के हाथ धान बिक्री करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि धान खरीद में मिलीभगत के चलते लूट शुरू कर दी गई है। इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed