फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

भड़काऊ पोस्ट के जरिए फिजा बिगाडने की कोशिश, 13 नामजद, तीन गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2019 06:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। सोशल साइट्स फेसबुक पर शहर के एक युवक ने एक समुदाय को भड़काने वाली आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इस पर कई अन्य लोगों ने भड़काऊ कमेंट दिए। यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर कोतवाली में 13 असामाजिक तत्वों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मुख्य आरोपी समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के दौरान दिल्ली, अलीगढ़ समेत कई जगहों पर बवाल हो चुका है। इसको देखते हुए शासन से अलर्ट किए जाते ही एसपी अभिषेक दीक्षित ने सोशल मीडिया की निगरानी के निर्देश दिए थे। इसी बीच सोमवार की रात कोतवाली पुलिस को गश्त के दौरान आम नागरिकों से एक विवादित पोस्ट की जानकारी हुई। उसको लेकर छानबीन की गई तो मामला नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के नाम पर माहौल खराब करने की कोशिश का निकला। मोहल्ला मुनीर खां निवासी शाहजी ट्रेडर्स के नाम से जरनल मर्चेंट और कास्मेटिक की दुकान चलाने वाला मोहम्मद ताबिश फरीदी पुत्र अनीसुद्दीन फरीदी ने 14 दिसंबर को सुबह 10.39 बजे फेसबुक पर विवादित पोस्ट की थी। इसके बाद कई अन्य लोगों ने उस पर भड़काऊ कमेंट कर दिए।
विज्ञापन

कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने आनन-फानन में दबिश दी और ताबिश को उसकी दुकान से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसका भाई मोहम्मद वाजिद फरीदी और जहानाबाद के पसियापुर मोहल्ला निवासी अलजवर खां अजहरी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उसने भी दंगा भड़काने वाले विवादित कमेंट किए थे। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि दरोगा गौरव विश्नोई की तरफ से दंगा भड़काने की कोशिश, राष्ट्रीय अखंडता पर प्रभाव डालने की कोशिश, निषेधाज्ञा उल्लंघन, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराओं 153ए, 153बी, 295ए, 188 और आईटीएक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी समेत तीन की गिरफ्तारी की गई है। भड़काऊ पोस्ट डालने वाले अन्य असामाजिक तत्वों के बारे में गहनता से पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये किए गए नामजद
पकड़े गए आरोपी मोहम्मद ताबिस फरीदी, मोहम्मद वाजिद फरीदी, जहानाबाद के पसियापुर मोहल्ला निवासी अलजवर खां अजहरी के अलावा शादाब हुसैन उस्मानी, जरताब खान, मोहम्मद हासिम उस्मानी, इमरान हसन जका, मोजिम अंसारी कादरी रिजवी, फारुख इकबाल अंसारी, मोहम्मद रफी कादरी, जुबैर तहसीन, साहिल अंसारी, मोहम्मद समी रंगरेज आरोपी बनाए हैं। ये नाम पोस्ट को देखते हुए शामिल किए गए। अब पुलिस उनकी डिटेल खंगाल रही है, ताकि उनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed