फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

एस्मा लगाकर आंदोलन को दबाना चाहती है सरकार

Tue, 17 Dec 2019 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर पांचों तहसीलों के लेखपालों ने लंबित मांगों को लेकर काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। लेखपालों ने जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर नारेबाजी कर धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि सरकार एस्मा लगाकर आंदोलन को दबाना चाहती है, लेकिन अब लेखपाल पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को जिले भर के लेखपाल शहर के नेहरू ऊर्जा उद्यान में इकट्ठा हुए। उन्होंने तहसील अध्यक्षों और मंत्रियों के नेतृत्व में नारेबाजी कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष अशोक गंगवार ने कहा कि प्रांतीय स्तर पर निर्णय लिया गया है कि जब तक लेखपाल संघ की मांगें पूरी नहीं होगी तब तक सभी जिलों में आंदोलन चलता रहेगा। सरकार वादा खिलाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि जब सभी मांगों को पर सहमति वार्ता और लिखित आश्वासन दे चुकी है फिर सरकार अब मुकर रही है। आंदोलन को दबाने के लिए एस्मा लागू किया गया है। जिससे पूरे प्रदेश के लेखपाल आक्रोशित है। अब लेखपाल पीछे हटने वाले नहीं है और अब आंदोलन लगातार जारी रहेगा। धरना देने वालों में सोनपाल राना, कृष्ण मुरारी, राजेश भारती, विदित गंगवार, विनय गंगवार, मंत्री धर्मेेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामगोपाल गंगवार, आशीष निषाद, सत्येंद्र कुमार समेत कई लेखपाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed