{"_id":"5da0c3308ebc3e93aa193340","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly379803027","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जी! ऐसे तो लागू नहीं हो सकेगा प्रेरणा एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जी! ऐसे तो लागू नहीं हो सकेगा प्रेरणा एप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहने को तो प्रेरणा एप योगी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसके बावजूद बेसिक शिक्षक-शिक्षिकाएं इसे अपलोड करने को तैयार नहीं हैं। जिम्मेदार अफसर भी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। यही वजह यह है कि अब तक जनपद में 70 फीसदी शिक्षकों ने प्रेरणा एप डाउनलोड नहीं किया है।
मुख्यमंत्री योगी द्वारा चार सितंबर को लांच किए गए प्रेरणा एप से माध्यम से प्रधानाध्यापक और शिक्षक तीन बार सेल्फी भेजकर उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वहीं अधिकारी भी प्रेरणा एप के माध्यम से ही निरीक्षण करेंगे। इधर, प्रेरणा एप को लेकर परिषदीय स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं पहले से विरोध करते आ रहे हैं। वह सिर्फ हाजिरी माड्यूल को ही आधार बनाकर इसका विरोध रहे हैं। हालांकि सरकार भी प्राथमिकता वाले प्रेरणा एप को लेकर काफी सख्त नजर आ रही है, लेकिन इन सबके बावजूद प्रेरणा एप को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका।
मात्र 1120 शिक्षकों ने एप किया डाउनलोड
बेसिक शिक्षा विभाग ने एक-एक स्कूल तक सख्ती के साथ इसे लागू करने की तैयारी की है। सभी बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह शिक्षकों को प्रेरणा एप के फायदे बताकर एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें। ऐसा किया भी जा रहा है, लेकिन अब तक 5342 शिक्षकों में मात्र 1120 शिक्षकों ने एप को डाउनलोड किया है।
विज्ञापन
ब्लॉकों में एप डाउनलोडिंग की यह है स्थिति
ब्लॉक/ शिक्षकों की संख्या/ एप डाउनलोडिंग करने वालों की संख्या
बिलसंडा/767/81
बरखेड़ा/695/102
मरौरी/662/256
अमरिया/639/243
ललौरीखेड़ा/498/72
पूरनपुर/1220/156
बीसलपुर/766/181
जहानाबाद/13/1
नगर पीलीभीत/82/28
-
परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक और शिक्षक प्रेरणा एप को डाउनलोड कर रहे हैं। एप डाउनलोडिंग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। वहीं सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों को एप डाउनलोड करने को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
देवेंद्र स्वरूप, बीएसए