फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in neureya pilibhit

गड्ढे में मिला लापता वृद्ध का शव, हड़कंप

Tue, 14 Jan 2020 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
others in neureya pilibhit
न्यूरिया (पीलीभीत)। घर से बिना बताए निकले वृद्ध का शव टनकपुर हाईवे के एक गड्ढे में मिला। इसकी सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर बिना पोस्टमार्टम के परिजन को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 65 वर्षीय भगवत सरन पुत्र रामभजन लंबे समय से स्वास्थ्य गड़बड़ होने पर घर पर ही रहते थे। पत्नी सावित्री देवी अपने तीन बेटों के साथ दिल्ली रहती हैं। रविवार दोपहर तीन बजे वह घर से निकले। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं लगा। कस्बे में रहने वाले अन्य रिश्तेदार उनकी तलाश करते रहे। दूसरे दिन सोमवार दोपहर को भगवत सरन का शव टनकपुर हाईवे पर बुझिया मजार के सामने बनी चेक पोस्ट के पास एक गड्ढ़े में मिला। शव पर चोट के निशान नहीं थे। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मृतक के रिश्तेदार भी आ गए। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। पंचनामा भरकर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed