{"_id":"5d481e7a8ebc3e6cef2b296c","slug":"other-pilibhit-news-bly3712988180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। मचवाखेड़ा गांव के समीन बेकाबू जीप ने घर लौट रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेज गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खमरिया पंडरी निवासी 22 वर्षीय इमरान सोमवार शाम बीसलपुर के टिकरी गांव में अपना निजी काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। दोपहर करीब तीन बजे रास्ते में बरेखड़ा-पीलीभीत रोड के गांव मचवाखेड़ा के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखचे उड़ गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन की सूचना देने के साथ ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के बाद भाग रहे जीप चालक कुंवरसेन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वाहन भी कब्जे में ले लिया गया है।